जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: हत्या के मामले में 15 साल से जेल में बंद शमशेर सिंह अपनी मां के निधन पर पैरोल पर घर लौटा है। मां की अंत्येष्टि के बाद परिजनों से मिलकर शमशेर को वापस जेल भेज दिया गया। इस दौरान शमशेर के बच्चों की अपने पिता को देख आंखें नम हो गई।
थानाभवन नगर के मोहल्ला हकीमान निवासी शमशेर पुत्र नकली सिंह हत्या के मामले में गत 15 सालों से जेल में बंद है। शमशेर की मां छोटो पत्नी नकली सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। गुरुवार को माता की मृत्यु पर शमशेर को 6 घंटे की पैरोल मिली। जिस पर शमशेर थानाभवन पहुंचा। पुलिस प्रोटेक्शन में शमशेर अपनी माता की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ व अंतिम संस्कार किया। 6 घंटों की पैरोल के समय के भीतर शमशेर को वापस जेल के लिए ले जाया गया। शमशेर की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। वर्षों बाद अपने पिता को देख बच्चों की आंखें नम हो गई।

