Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगी शिवांगी जोशी

 

CINEWANI


टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (2016-2021) में नायरा सिंघानिया की भूमिका के जरिए, घर-घर में पहचान बना चुकी, हिंदी टेलीविजन एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लगभग पांच बरस तक लाखों दिलों पर राज किया। शो में लीप आने के बाद, उन्होंने शो को अलविदा कहा था। नायरा सिंघानिया के किरदार के लिए उन्हें न केवल सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली बल्कि उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। शिवांगी काफी समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड और ‘बरसातें मौसम प्यार का’ (2023-2024) सीरियल के को-एक्टर कुशाल टंडन के साथ अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। यदि रिपोर्ट की मानें तो दोनों सगाई कर चुके है।

शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई 1998 को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे, में हुआ । उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून, उत्तराखंड से पूरी करने के बाद महज 15 साल की उम्र में 2013 के जी टीवी के शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में त्रिशा के किरदार से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद शिवांगी ‘बेइंतेहा’ (2013-2014) ‘लव बाय चांस’ (2014) ‘बेगूसराय’ (2015-2016) और कलर्स टीवी के ‘बालिका वधू 2’ (2021-2022) में आनंदी चतुवेर्दी की भूमिका में नजर आर्इं। ‘बेगूसराय’ (2015-2016) में उनके साथ विशाल थे। यह शो शिवांगी के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। शिवांगी ने स्टंट-आधारित रियलिटी टीवी शो ‘फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12’ (2022) में भाग लिया और वो 12 वें स्थान पर रहीं। ‘बेकाबू’ (2023) में राज परी देवलेखा के किरदार में नजर आर्इं। एकता कपूर के सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के टीवी शो ‘बरसातें-मौसम प्यार का (2023) में कुशाल टंडन के साथ आराधना साहनी का किरदार निभाया। वेब सीरीज ‘जब वी मैच्ड’ (2023) के जर्ये शिवांगी ने ओटीटी पर डेब्यू किया। इसमें उन्हैं प्राची के रूप में देखा गया था। एक्टर करण वाही के साथ शिवांगी, अमजेन मिनी की पॉपुलर सीरीज ‘कपल गोल्स’ के पांचवे सीजन में नजर आएंगी। करण और शिवांगी की जोड़ी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

शिवांगी ने मोहसिन खान के साथ आदतें (2020), बारिश (2020) किस्मत तेरी (2021), शाहीर शेख के साथ आशिकी (2021), ओ दिलबर यारा (2021) हमनवा (2022) तेरी अदा (2022) और ‘बारिश आई है’ (2023) जैसे लगभग एक दर्जन म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। यदि रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ सकती हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ (2021) दिव्या अग्रवाल ने जीता था। जबकि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (2023) के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव थे। यह शो लगातार विवादों में बना रहता है और इसमें जमकर ड्रामे होते हैं।

इस शो के लिए शिवांगी को मोटी रकम आॅफर किए जाने की खबरें आ रही है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो शिवांगी जोशी इस शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बन सकती हैं। शिवांगी के अलावा, इस शो में, विक्की जैन, ठगेश, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, श्रीराम चंद्रा, शीजान खान, अरहान बहल और मुनव्वर फारुकी के नाम भी सामने आ रहे हैं।


janwani address 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img