Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली श्रद्धा अर्पण प्र​भात फेरी

  • 4 अप्रैल 2022 से एक साल तक मनाया जाएगा शताब्दी वर्ष

जनवाणी संवाददाता  |

कांधला: जैन आचार्य गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जैन समाज के अनुयायियों ने शहर में श्रद्धा अर्पण प्रभात फेरी निकाली। बाद में स्वाध्यायी भाइयों ने प्रवचन के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

सोमवार को नगर के श्री श्वेताम्बर जैन स्थानक में जैन संत संघनायक पूज्य गुरूदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया गया। एसएस जैन सभा के सचिव अजय जैन ने बताया कि संघनायक गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 4 अप्रैल 2022 से आगामी 4 अप्रैल 2023 तक विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से पूरा वर्ष भर शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सोमवार को नगर के जैन समाज की तरफ से सुबह 6 बजे जैन स्थानक गांधी चौक से नगर के मुख्य मार्गों में प्रभात फेरी निकाली गई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में शामिल होकर गुरु सुदर्शन महाराज के जयघोष किए तथा भजनों के माध्यम से उनका गुणगान भी किया।

अजय जैन ने बताया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जैन स्थानक में महामंत्र नवकार का 12 घंटे का जाप भी किया गया है। प्रभात फेरी के बाद नगर में पहुंचे जैन स्वाध्यायी भाइयों के द्वारा प्रवचन के माध्यम से गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एसएस जैन सभा के प्रधान डा. रश्मिकांत जैन, जिनेन्द्र जैन, ब्रिजेश जैन, नवनीत जैन, वितुल जैन, नितीन जैन, सचिन जैन, उमेश जैन, जम्बू जैन, के साथ सैकड़ों श्रावक व श्राविकाएं मौजूद रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img