Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से निकाली गई श्री महाकाल भैरव जी की शोभायात्रा

  • विभिन्न स्थानों पर श्री महाकाल भैरव बाबा की गई श्रद्धालुओं के द्वारा आरती
  • शहर से लेकर गांव कल्लरपुर तक विभन्न स्थानों पर रही भंडारे की व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनग: सोमवार को नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम से श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा जी की शोभायात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली गई है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भीमसेन कंसल, राहुल, सौरभ स्वरूप ने श्री भैरव बाबा की आरती की इसके बाद शोभायात्रा शुरू होने पर शहर में विभिन्न स्थानों पर श्री भैरव बाबा की श्रद्धालुओं के द्वारा विशाल आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

नई मंडी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री भैरव बाबा की यात्रा गांव कल्लरपुर में स्थित श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एंव शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर पर पहुुंची। रात्रि में बाबा की आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया है। यात्रा के दौरान शहर और देहात क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भंडरों का आयोजन रहा।श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा बालाजी धाम से शुरू होकर पटेलनगर, वकील रोड, गौशाला रोड, बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार रोड से होते हुए भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, झांसी रानी से शिव चौक, रूडकी रोड, जिला अस्पताल से शहाबुद्दीनपुर रोड से गांव मिमलाना, काली नदी पुल से होते हुए गांव कल्लरपुर में स्थित सिद्धपीठ मंदिर पर पहुंची।

यात्रा के दौरान विभन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्पवर्षा की गई और भैरव बाबा की आरती की गई। इस दौरान विभन्न स्थानों पर भंडरों का आयोजन भी रहा। शोभायात्रा में आठ डीजे, आठ झांकी, चार बैंड, कीर्तन मंडल और भैरव बाबा जी का मुख्य रथ शामिल रहा।

इस दौरान मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह, रामकुमार पुंडीर, राजकुमार पुंडीर, सुनिल भगत जी, हरपाल सिंह, अमित पुंडीर, सुमित पुंडीर, अंकित, सोनू, संजू, कुलदीप कुमार, अमन राणा, अभय प्रताप, कमल राणा, डब्बू चौधरी, पवन सैनी, मुकेश धीमान, बब्लू, योगेश कुमार, भूमेश, नीरज, लोकेन्द्र, रजत कुमार, शिवम कुमार, शांतिदेवी, अंजना देवी, उषा रानी, ममता रानी, दीपिका, दीपा, राधा, रंजनी, अरविन्द कुमार आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img