Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Meerut News: भारत-पाक तनाव के बीच फौजियों की छुट्टियां रद्द, यूनिट में वापस लौट रहे जवान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पाकिस्तान के साथ सीमा पर भयंकर जंग में सेना के लिए रेड अलर्ट जारी होने के बाद तमाम वो फौजी जो छुट्टी पर गए थे, अपनी यूनिटों में लौट रहे हैं। यूनिट हेड की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया था कि संदेश मिलते ही तत्काल यूनिट के लिए निकलें। इसके बाद तमाम साधनों से फौजियों को अपनी यूनिट की ओर रवाना होते देखा जा सकता है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ट्रेनों व दूसरे जरिये फौजी यूनिट में वापस पहुंचे।

इसके अलावा भी यहां आने वालीं और यहां से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनों से फौजी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दोनों स्टेशनों पर फौजियों की बड़ी आमद दर्ज हुई है। कंधे के दोनों तरफ पिट्ठू बैग टांगे फौजी तमाम ट्रेनों यहां पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर पहुंचे फौजियों को देखकर तमाम लोगों के मन में उनके प्रति बेहद आदर का भाव देखा गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से फौजी अफसर अभी कुछ भी जानकारी मीडिया से शेयर करने में पूरा परहेज व सावधानी बरत रहे हैं।

एकाएक बढ़ गया आर्मी का मूवमेंट

पाकिस्तान के साथ जंग के मद्देनजर रात के वक्त फौजी छावनी में निगरानी बढ़ा दी जाती है। कुछ इलाकों में देर शाम आठ बजे के बाद फौजियों का मूवमेंट बढ़ा हुआ देखा जा सकता है। सिटी व कैंट स्टेशन से सटे तमाम रास्तों पर आर्मी की गश्त बढ़ गयी है। रोड पर भी फौजी तैनाती देखी जा रही है। इन रास्तों से गुजरने वाले तमाम लोग एकाएक बढ़ा फौजियों के मूवमेंट को हैरानी से देखते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कैंट स्टेशन को सेना के नजरिये से बेहद संवेदनशील स्थल पर माना जाता है। इस स्टेशन के आसपास का इलाका सेना के लिए बेहद संवेदनशील है। यहां खडे होने वाले रिक्शा व आटो चालकों का पूरा ब्योरा दर्ज किया जा रह है।

तेल डिपो की कड़ी सुरक्षा

निगरानी की यदि बात करें तो कैंट से सटे मकबरा इलाके में स्थित तेल डिपो की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया है। तेल डिपो के भीतर बगैर परिचय पत्र के किसी को भी भीतर जाने नहीं दिया जा रहा है। सख्त सुरक्षा चेकिंग के बाद ही भीतर जाने दिया जाता है। तेल डिपो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी संख्या बढ़ा दी गई है। जो भी चालक व उनके सहयोगी तेल टैंकर लेकर आते हैं, उनका पूरा ब्योरा यहां दर्ज किया जा रहा है।

मेडिकल में इमरजेंसी ड्यूटी

दुश्मन के साथ चल रही जंग को देखते हुए सभी सेवाओं को आपातकालीन मोड के आदेश के बाद मेडिकल में भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने अलर्ट के आदेश जारी किए हैं। जनवाणी से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि मेडिकल का सरदार वल्लभ भाई पटेल किसी भी आपातकालीन हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। मेडिकल में भरपूर दवाएं हैं। बड़ी संख्या में डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद है।

क्रिटिकल केयर सोसाइटी सेवा के लिए तैयार

पाकिस्तान के साथ चल रही जंग के मददे नजर सोसाइटी आफ क्रिटिकल केयर यूनिटस के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि उनका संस्थान भी देश सेवा के लिए खुद को प्रस्तुत करता है। जब भी राष्ट्र को हमारी जरूरत पड़ेगी हम स्वयं को एक शॉर्ट नोटिस में प्रस्तुत कर देंगे।

सैन्य प्रतिष्ठानों और फौजी आवासों की कड़ी सुरक्षा

नापाक इरादों को लेकर जंग कर रहे पाकिस्तान के मंसूबों को देखते हुए कैंट स्थित तमाम फौजी प्रतिष्ठानों व सैन्य आवासीय कालोनियों में सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े कर दिए हैं। यहां किसी को भी फोटो लेने या ड्रोन उड़ाने की सख्ती है। कैंट स्थित सिग्नल कोर के चारों ओर एक बड़े दायरे में कड़ी सुरक्षा की गयी है। सैन्य गतिविधियों के चलते यह प्रतिष्ठान बेहद महत्वपूर्ण है। कैंट में जहां सबसे महत्वपूर्ण व जंग का नक्शा बदलने की महारत रखने वाली पाइन यूनिट के हेडक्वार्टर पर भी हथियारों से लैस जवान मुस्तैद नजर आते हैं। कैंट स्थित डोगरा मंदिर व काली पलटन मंदिर पर भी फौजी मुस्तैद देखे जा सकते हैं। ये दोनों ही मंदिर सैन्य यूनिट के मध्य स्थित हैं। इन दोनों ही मंदिरों पर सिविविलिन की बड़ी संख्या में प्रतिदिन आमद दर्ज की जाती है।

तनाव का असर, तीर्थयात्रा और टूर की बुकिंग निरस्त

मेरठ (जनवाणी): भारत पाक के बीच चल रहे तनाव का असर लोगों की तीर्थयात्रा और टूर पर पड़ा है। बड़ी संख्या में ने तीर्थयात्रा और टूर को स्थगित कर दिया है। बड़ी संख्या में हवाई यात्रा को लोगों ने होल्ड पर रख दिया है। इससे टूर एंड ट्रैवेल एजेंसियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। भारत पाक में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात बिगड़ता देख लोग सहम गए हैं। लोग अपने गृह जनपद से इधर-उधर जाने से बच रहे हैं। बसों से तीर्थयात्रा की बुकिंग कराने वाले बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है।

कश्मीर, हिमाचल की बसों की टूर बुकिंग निरस्त हो गई हैं। हवाई यात्रा करने वाले भी चिंतित हैं। जिन्होंने आगे की तिथियों की हवाई टिकट या टूर की बुकिंग करा रखी है, वे फिलहाल असमंजस्य की स्थिति में हैं। वे लगातार टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी के संचालकों से संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल उनकी यात्रा होल्ड पर है। कार्वेरी ट्रैवेल्स प्रा. लि. के प्रॉपराइटर अतुल गुप्ता और राशिद इलाही का कहना है कि भारत पाक के बीच तनाव का असर उनक व्यवसाय पर पड़ा है। उनका कारोबार ठप हो गया। वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा, हिमाचल की तीर्थयात्रा की बसों की सभी बुकिंग रद्द हो गर्इं। करीब दो सौ यात्रियों ने बुकिंग कैंसिल करा दी है। गोपाल ट्रैवेल्स के प्रॉपराइटर आकाश खन्ना का कहना है कि भारत पाक के बीच युद्ध जैसे हालात के चलते यात्री सहमे हुए हैं। मई के अंत से लोगों ने कश्मीर के हवाई टिकट करा रखे हैं। वे सहमे हुए हैं और वेट एंड वॉच कर रहे हैं। इसके अलावा डर्जिलिंग, गोवा आदि की हवाई यात्रा की बुकिंग वाले भी चिंतित हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बनाई 13 रेपिड रेस्पांस टीमें

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: देश की सीमा पर तनाव के मद्देनजर महानिदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने जिला स्तर पर एक रेपिड रेस्पॉंस टीम बनाई। इसके अलावा जिले सभी 12 ब्लॉकों में 12 टीमें तैनात की। रेपिड रेस्पॉंस टीम हमला होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाज करेगी और गंभीर घायलों को तुरंत अस्पताल रेफर करेगी। भारत पाक के बीच बने युद्ध जैसे हालात को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजे अलर्ट में अब जिला स्तर पर एक रेपिड रेस्पॉस टीम बनाई गई।

इस टीम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम, आपदा प्रबंधक अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी, टीम नोडल डॉ. रक्षित पब्लिनक हेल्थ एक्सपर्ट हैं। इस टीम में डॉ. अजित चौधरी सर्जन, आर्थाे सर्जन डॉ. प्रथमेश, एनेस्थीसिया डॉ. आजाद वीर सिंह, फार्मासिस्ट शिवम सेन, स्टाफ नर्स अमरदीप, विकास कौशिक, वार्ड ब्वॉय रजनीश, सिद्धार्थ और चालक रविन्द्र नागर को शामिल किया गया। कोई भी हवाई हमला होने पर उक्त टीम तुरंत मौके पर जाएगी और घायलों का मौके पर उपचार करेगी। गंभीर मरीजों को अस्पताल में रेफर करेगी। सीएमओ ने बताया कि हर ब्लॉक में एक एक रेपिड रेस्पॉस टीम बनाई गई।

38 ब्लड बैंकों में 7128 यूनिट खून उपलब्ध

स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंकों को अलर्ट जारी किया है। उन्हें किसी भी इमरजेंसी के लिए खून उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ ने दिए। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने सभी ब्लड बैंकों से उनके यहां उपलब्ध खून की स्थिति की रिपोर्ट ली। जिले में कुल 38 ब्लड बैंक हैं। इनमें दो सरकारी व 36 प्राइवेट हैं। इसके लिए ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। जिले में होल ब्लड 31 यूनिट, पीआरबीसी 2908 यूनिट, प्लाजमा 4,198 यूनिट, प्लेटलेट 155 यूनिट उपलब्ध है।

सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपब्धता के निर्देश

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने सभी सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कालेजों, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और अन्य सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को आॅक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट चालू हैं यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी अस्पतालों में छोटे बड़े आॅक्सीजन सिलेंडर व्यापक संख्या में उपलब्ध हो यह सुनिचित किया जाए।

इमरजेंसी में नोडल अधिकारियों को फोन करें

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, किसी भी इमरजेंसी में उनके मोबाइल पर लोग कॉल कर सकते हैं। ये नंबर हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम मो.नं. 9897224391
नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी मो.नं. 7060706023

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img