Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

एसपी बिजनौर फोर्टिस में शिफ्ट, हालत गंभीर

  • चिकित्सकों ने अगले 48 घंटे का समय उनके लिए बताया खतरे का समय

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रेन हेमरेज के शिकार हुए बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह की हालत बेहद गंभीर है और नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर हैं। चिकित्सकों ने अगले 48 घंटे का समय उनके लिए खतरे का समय बताया है। इन 48 घंटों के गुजरने के बाद ही उनकी तबीयत के बारे में कुछ कहने की बात कही है।

बुधवार की शाम एसपी दिनेश सिंह के लिए काफी खतरनाक साबित हुई। बताया जाता है कि वह अपने आवास पर मौजूद थे कि इसी बीच उनकी हालत बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर बढ़ने के चलते बिजनौर से मेरठ के मेमहंस हॉस्टिल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की बात कहते हुए भर्ती कर लिया। उनकी हालत में कोई सुधार न होने के चलते उन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर समेत आलाधिकारियों ने हॉस्पिटल में पहुंचकर उनका हाल जाना। बताया जाता है कि नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने उनका आपरेशन किया। चिकित्सकों की एक टीम उनके उपचार में लगी हुई है। लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उनके लिए अगले 48 घंटे काफी खतरनाक बताए हैं।

महोबा से एसपी पत्नी सुधा सिंह हुर्इं रवाना

वहीं, एसपी दिनेश की पत्नी महोबा एसपी सुधा सिंह को जैसे ही इस बारे मेें पता चला वह महोबा से रवाना हो गर्इं। सुधा सिंह अपने परिजनों के साथ नोएडा हॉस्पिटल में मौजूद हैं।

जनता के बीच बनाई एक अलग पहचान

एसपी दिनेश सिंह के व्यवहार कुशल तथा बेहतर कार्यशैली होने के चलते पुलिस ही नहीं जनता में भी उनकी एक अलग पहचान है। बिजनौर में तैनाती के बाद उन्होंने जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए नया सवेरा अभियान चलाया। यह अभियान काफी सराहा गया। इस अभियान के चलते जनता में उनकी छवि और अधिक बेहतर बन गई। बुधवार को बे्रन हेमरेज होने की खबर जैसे ही उनके शुभचिंतकों को चली तो उन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना शुरू कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img