Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

एसटीएफ ने पकड़ा नकली कॉल सेंटर, 9 दबोचे

  • गंगानगर में दो स्थानों पर दी गयी दबिश, नौकरी और लोन का देते थे झांसा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौकरी व लोन कराने का झांसा देकर मोटी रकम की ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्य एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट ने गिरफ्तार किए हैं। यह गिरोह गंगानगर के-ब्लॉक में एक फर्जी कॉल सेंटर की मार्फत लोगों को फंसाने का काम करता था। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि काफी समय से फर्जी फाइनेंस कंपनी व कॉल सेंटर चलाने वालों के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। इसीक्रम में निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम काम कर रही थी। इस टीम ने उक्त गिरोह के बारे में बुधवार को सूचना मिली थी।

उसके बाद गंगानगर के-ब्लॉक व आई-ब्लॉक राठी कॉम्प्लेक्स पर दबिश देकर गिरो चलाने वाले नरेन्द्र सिंह चौहान पुत्र भूप सिंह निवासी रसूलपुर औरंगाबाद भावनपुर, लकी पुत्र मन्नू सिंह निवासी नंगला कबूलपुर, उत्कर्ष तोमर पुत्र यशपाल सिंह निवापसी मुंडाली, विपिन पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी नंगला कबूलपुर, संजय पुत्र गिरीश निवासी मुंडाली, हर्ष तोमर पुत्र वीर बहादुर, जानी पुत्र कुशलपाल आशीष चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी कंकरखेड़ा व मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नंगला कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इनके ठिकाने से लैपटॉप, सीपीयू, ड्राइविंग लाइसेंस, ज्वाइनिंग फार्म लोन आॅफर लेटर, फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर आदि भी बरामद हुए हैं।

पड़ोसी कर रहा था ब्लैकमेल, पति को बतायी सच्चाई तो दे दिया तलाक

किशोरावस्था में सामुहिक दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी जब किसी शख्स से उसकी शादी हो गयी तो ब्लैकमेल पर उतर आया। पति को जब किशोरावस्था में हुई घटना की सच्चाई बतायी तो उसने तलाक दे दिया। इंसाफ के लिए बुधवार को पीड़िता पुलिस कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। ब्रह्मपुरी निवासी पीड़िता के मुताबिक, किशोर अवस्था में उसके घर के सामने रहने वाले एक युवक ने उसे अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि वहां नशीली चाय पिलाकर युवक और उसके दो दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

अश्लील वीडियो बनाकर किसी को कुछ बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद उसकी शादी एक अन्य युवक से हो गई। शादी के बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहे। उसने अपने पति को सच्चाई बता दी। इससे नाराज होकर पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी युवक ने अपनी गलती मानते हुए पीड़िता से निकाह कर लिया। इसके बाद भी उसका पहले वाला शौहर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अक्सर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। वह पीड़िता के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया।

वीडियो प्रकरण में टेलर के खिलाफ मुकदमा

मेरठ: थाना सदर बाजार के थापर नगर में वीडियो प्रकरण में आरोपी टेलर मास्टर के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच खुद एएसपी सदर ने मौके पर पहुंचकर की थी। उनकी रिपोर्ट के बाद तय किया गया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा कराया जाए। पीड़िता ने तहरीर देने से मना कर दिया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं दूसरी ओर ऐसे ही एक अन्य थाना परतापुर क्षेत्र में गाड़ी चढ़ाने के मामले में आरोपी को बचाने के लिए उसका एक दोस्त आगे आ गया है। परतापुर थाने पहुंचे इस शख्स का कहना था कि आईटीबीपी जवान जिसको आरोपी माना जा रहा है वह गाड़ी नहीं चला रहा था। इस शख्स ने बताया कि गाड़ी वह खुद चला रहा था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी लिखा पढ़ी नहीं कि है। आईटीबीपी के जिस जवान पर आरोप है कि उसको तलब किया गय है। वह गुरूवार को आ सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img