जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह अलग अलग जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे। जहां पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में चार सभाएं करेंगे। अमित शाह बिहार में दो चुनावी रैलियां करेंगे। वहीं, जेपी नड्डा ओडिशा दौरे पर तीन अलग-अलग जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे।
मधुबनी में अलग अलग जनसभाएं
बीजेपी पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के लालगंज, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम के अलावा गृह मंत्री शाह बिहार के मतदाताओं को साधने का जतन करेंगे। शाह सीतामढ़ी और मधुबनी में अलग-अलग जनसभाएं करेंगे।
जेपी नड्डा खोरधा में करेंगे रोड शो
साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गैर-हिंदी भाषी प्रदेश ओडिशा में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नड्डा खोरधा में रोड शो करेंगे। इसके बाद बड़ागढ़ और सुंदरगढ़ जिलों में अलग-अलग जनसभाएं करने का भी कार्यक्रम है। नड्डा रोड शो के बाद लिंगराज मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। तीनों शीर्ष भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज ओडिशा के कंधमाल में चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं।

