Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

सुरक्षा एजेंसियों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप, शामली-मेरठ से कई संदिग्धों को उठाया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सक्रिय सदस्यों की तलाश में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और यूपी एटीएस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मंगलवार को शामली जनपद से चार लोगों को एनआईए और एटीएस की टीम ने उठाया है। वहीं इससे पहले टीम ने सोमवार देर रात मेरठ के सरूरपुर से भी पीएफआई से जुड़े एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है।

बता दें कि हाल ही में खरखौदा से पीएफआई के सदस्यों को PFI व कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों के साथ मिलकर देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह जताते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया था। इन्हीं से पूछताछ के बाद टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है। टीम के अधिकारी इनसे गहनता से पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर व पावटी कलां में देर रात एटीएस नोएडा और एनआईए ने ताबड़तोड़ दबिश अभियान चलाया। गांव मामोर से पीएफआई के सक्रिय सदस्य और पिछले सप्ताह एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मौलाना साजिद के बड़े भाई मदरसा संचालक मौलाना जाहिद, छोटा भाई साबिर और गांव पावटी कलां से जिला पंचायत सदस्य परवेज के बड़े भाई जाबिर को टीम ने उठाया गया है।

गोगवान निवासी सरवर को भी टीम ने गिरफ्तार किया। टीम अभी जिले में ही है। अभी और सदस्यों की गिरफ्तारी की सूचना मिल सकती है। वहीं NIA और ATS की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

इससे पहले सोमवार देर रात मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सक्रिय सदस्यों की तलाश में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और यूपी एटीएस ने देर रात दबिश दी है। मौके से पीएफआई के एक सक्रिय सदस्य को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी कलां में देर रात एटीएस और एनआईए की टीम ने छापेमारी करते हुए पीएफआई के सक्रिय सदस्य अब्दुल समी पुत्र शमशाद को हिरासत में लिया है। एटीएस, एनआईए सहित कई खुफिया एजेंसी थाने में पीएफआई सदस्य से कड़ी पूछताछ झरने में जुटी हैं। इस पूरी कार्यवाही से लोकल पुलिस को दूर रखा गया है। वहीं, टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है।

दरअसल, खरखौदा पुलिस एटीएस ने विशेष ऑपरेशन के तहत खरखाैदा थाना क्षेत्र में शनिवार को छापेमारी की थी। देश को खंडित करने वर्ष 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने जाने का षड्यंत्र कर हिंदु व मुसलमानों के बीच सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने आदि गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर इन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।

टीम ने यहां से मोहम्मद शादाब अजीम कासमी(45) पुत्र हाफि उम्मेद अली निवासी ग्राम सोंटा रसूलपुर शामली, मुफ्ती शहजाद (33) पुत्र मो उमरे निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर गाजियाबाद, मौलाना साजिद (37) पुत्र सज्जाद निवासी ग्राम मामौर थाना कैराना जनपद शामली, मो. इस्लाम कासमी (32) पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी ग्राम जोगियाखेड़ा परसौली थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img