जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय गेट पर रालोद रालोद छात्र सभा हस्तिनापुर के बैनर तले आज सैकड़ों छात्रों ने इकट्ठे होकर थालियां और तालियां बजाकर अर्धनग्न अवस्था में अपनी मार्कशीट की प्रतिलिपि जलाई और 17 सितंबर को बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पवार ने कहा कि उन मार्कशीट की कोई जरूरत नहीं जो हमें रोजगार ना दे सके। प्रदर्शन में विजय सिंह, प्रशांत, तरुण मलिक, शुभम, रजत भैंसा, सचिन बालियान, मनी तोमर,मयंक आदि मौजूद रहे।

