Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

अंतिम दिन नामांकन जमा करने के लिए उमड़ी भीड़

  • जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों ने पहुंचकर जमा कराए नामांकन
  • प्रत्याशियों की चेकिंग के बाद जाने दिया गया अंदर, जिला पंचायत के 101 फार्म हुए जमा
  • डीएम ने कलक्ट्रेट व ब्लॉक का निरीक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, दिशा निर्देश दिए

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: अंतिम नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ गयी और प्रत्याशियों ने पहुुंचकर नामांकन जमा कर चुनाव लड़ने के लिए दम भर लिया है। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट व प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक में पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराए और देर शाम तक लंबी लाइन लगी रही।

20 6

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि वहां किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन न हो सकें। प्रत्याशियों की तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। वहीं डीएम ने कलक्ट्रेट व ब्लॉकों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अंतिम दिन 101 फार्म जमा किए गए।

16 8

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरूवार को नामांकन पत्र जमा करने के लिए अंतिम दिन था, क्योंकि प्रत्याशियों को दो दिन दिए गए थे। पहले दिन जिला पंचायत के 191 व प्रधान पद के 1535, बीडीसी के 1431 व ग्राम पंचायत सदस्य के 822 प्रत्याशियों ने पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराए थे। अंतिम दिन गुरूवार को भी सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशियों ने पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा कराए।

17 7

जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट व प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक में पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराए और सभी प्रत्याशी अपने-अपने प्रस्तावक के साथ पहुंच रहे थे। नामांकन पत्र जमा कराने के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही, क्योंकि हर किसी के अंदर चुनाव लड़ने का उत्साह दिखाई दे रहा था।

18 9

कलक्ट्रेट व ब्लॉकों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि वहां किसी भी तरह का आचार संहिता का उल्लंघन न हो सकें। प्रत्याशियों व प्रस्तावकों की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था, ताकि उनके पास कोई हथियार न हो और सभी से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के आदेश दिए। वहीं डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम अनुभव सिंह के साथ कलक्टेट का निरीक्षण किया और उसके बाद बागपत ब्लॉक पर पहुंचे।

19 5

उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ठीक से नामांकन पत्र जमा कराने के आदेश दिए और प्रत्याशियों से  जानकारी ली।

21 7

जिला पंचायत के वार्ड एक में तीन, वार्ड दो में तीन, तीन में छह, चार में दस, पांच में एक, छह में एक, सात में तीन, आठ में चार, नौ में पांच, दस में तेरह, ग्यारह में छह, 12 मेें एक, 13 में 13, 14 में सात, 15 में पांच, 16 में दो, 17 में पांच, 18 में पांच, 19 में चार, 20 में चार सहित 101 ने नामांकन पत्र जमा किये।

22 5

इन्होंने भी जमा किया नामांकन पत्र

जिला पंचायत के वार्ड नंबर 15 से रालोद समर्थित प्रत्याशी सुभाष गुर्जर, वार्ड 19 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनुपाल बंसल, वार्ड नंबर 18 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गीता वाल्मिकी व धनौरा सिल्वरनगर से बीडीसी पद के लिए मीनू ने नामांकन पत्र जमा किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img