Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

सड़कों की सुधरेगी दशा 15 करोड़ हुए अवमुक्त

  • 28 मार्गों के नवीनीकरण के लिए 62 करोड़ स्वीकृत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर की सड़कें अब 62.34 करोड़ से सुधरेगी। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। यही नहीं, शासन स्तर से 15.58 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। यह धनराशि पीडब्ल्यूडी पहुंच गई है। पीडब्ल्यूडी इन सड़कों का नवीनीकरण करेगा। इन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दे दी है।

मेरठ मंडल के जनपदों की 28 मार्गों के सामान्य मरम्मत तथा नवीनीकरण के लिए शासकीय स्वीकृति शासन ने दी है। इसकी पुष्टि एक्सईएन एसके सारस्वत ने भी की हैं। उनका कहना है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक इन सड़कों का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। जनता को आने वाले दिनों में जनपद में बेहतरीन सड़कों की सेवा मिलेगी।

मेरठ में मवाना से किठौर होते हुए हापुड़ मार्ग की स्वीकृति हुई है। यह मार्ग नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। मेरठ से परीक्षितगढ़ आसिफाबाद मार्ग के नवीनीकरण करने की भी स्वीकृति शासन से हुई है। मवाना-फलावदा मार्ग भी निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है। इसके लिए 70.58 लाख की स्वीकृति की गई है। खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर होते हुए सिवालखास मार्ग का निर्माण की स्वीकृति हुई है, जिसके लिए 76.88 लाख की स्वीकृति हुई है।

01 10

खरखौदा से कॉल मुंडाली काला आम होते हुए गढ़ रोड के निर्माण की भी शासन ने स्वीकृति दे दी है। मेरठ से पौड़ी मार्ग किलोमीटर 21 से साधन सहजादपुर होते हुए गढ़ मेरठ मार्ग तक के निर्माण के लिए 15.83 लाख की स्वीकृति हुई है। मवाना से जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग के निर्माण के लिए 20.21 लाख की स्वीकृति हुई है। मवाना से दयालपुर मार्ग के लिए 14.97 लाख की स्वीकृति हुई है।

गढ़ मेरठ बागपत सोनीपत मार्ग के किलोमीटर 23 से माछरा कुआं खेड़ा रहदरा होते हुए कैली मार्ग तक के निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इस पर 24.5 लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। गढ़ मेरठ बागपत सोनीपत मार्ग हसनपुर से अमरपुर पसवाड़ा मावी होते हुए आसिफाबाद मार्ग तक का निर्माण स्वीकृत हुआ हैं, जिसके लिए 27.88 लाख रुपये खर्च होंगे।

परतापुर से गगोल तीर्थ चंदसारा कुंडा होते हुए मेरठ बदायूं मार्ग के लिए 44.95 लाख की स्वीकृति शासन ने की है। दौराला से बरनावा मार्ग के लिए 92.86 लाख रुपये की स्वीकृति शासन की तरफ से की गई है। मेरठ-बड़ौत मार्ग के किलोमीटर 21 से कल्याणपुर होते हुए 24.42 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से मिली है। सकौती-फलावदा मार्ग से बातनौर वाया साधु नंगली मार्ग के लिए 32.64 लाख की स्वीकृति शासन ने की है।

इस तरह से मेरठ की जो खराब सड़कें लंबे समय से पड़ी है, उनके दिन बदलने वाले हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकृत सूत्रों का कहना है कि इन सड़कों का निर्माण फरवरी के अंतिम सप्ताह तक फाइनल रूप में कर दिया जाएगा, जिसके बाद जनता को बड़ी राहत सड़कों की तरफ से मिलने वाली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img