Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

पैकेट युक्त खाद्यान्न वितरण की तिथि फिर बढ़ी

  • अब 27 मई तक होगा खाद्यान्न का वितरण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी के जिन कार्डधारकों को अभी तक खाद्यान्न नहीं मिला है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जिलापूर्ति विभाग की ओर से पैकेट युक्त खाद्यान्न वितरण की तिथि को फिर बढ़ा दिया गया है। पहले यहां 20 मई और फिर 24 मई तक खाद्यान्न का वितरण होना था, लेकिन अब यह वितरण 27 मई तक किया जायेगा।
जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग की ओर से प्रदेश के अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइड नमक एक किलो, साबुत चना एक किग्र एवं रिफाइंड आॅयल एक लीटर प्रति कार्ड व पीएमजीकेएवाई योजनांतर्गत आवंटित खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।

इस माह में पहले वितरण की तिथि 12 मई थी, लेकिन गोदामों पर खाद्यान्न समय से न पहुंच पाने के कारण लोगों को खाद्यान्न समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते इस तिथि को बढ़ाकर अब 20 मई और फिर 24 मई कर दिया गया था, लेकिन अब भी कई दुकानों पर खाद्यान्न नहीं पहुंच पाया। जसके चलते तिथि को अब 27 मई तक के लिए शासन की ओर से बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि माह में वितरण के लिये अवशेष लाभार्थियों को, खाद्यान्न एवं आयोडाइड नमक, साबुत चना, एवं रिफाइंड आॅयल का नि:शुल्क वितरण की तिथि अब 27 मई निर्धारित की गई है।

डीएम ने कहा-कार्ड धारकों से वसूली नहीं

कई दिनों से राशन कार्ड को लेकर चली आ रही बयानबाजी के बाद डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर राशन कार्ड अपात्र लोगों का साबित होता है तो उससे वसूली नहीं की जाएगी। डीएम ने राशन कार्ड मामले पर का बड़ा आदेश दिया है। उनका कहना है कि राशन कार्ड धारकों से अब वसूली नहीं होगी। चाहे कार्ड सरेंडर करें या नही करें। डीएम ने यह भी कहा कि अफवाह उड़ रही है कि अब राशन में गेहंू नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये कोरी अफवाह है और गेहंू लगातार मिलेगा। इस वक्त अपात्रों की स्क्रूटनी सतत विभागीय प्रक्रिया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जून तक होगा वितरण

शासन की ओर से मिलने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में भी संशोधन किया गया है। सितंबर माह तक पांच माह तक अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति तीन किग्रा गेहूं व प्रति व्यक्ति दो किग्रा चावल का वितरण किया जा रहा है, लेकिन गेहूं प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध न होने के कारण इस योजना में संशोधन किया गया।

अब शासन की ओर से अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल का वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किया जायेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलोग्राम चावल व 14 किलोग्राम गेहूं का वितरण किया जायेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को तीन किलोग्राम चाव व दो किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट वितरण किया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img