Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

एटीएम में लगी आग पूरी ब्रांच जलकर खाक

 

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: इस भीषण गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है। कि इसका शिकार कभी रोड पर खड़ी गाड़ियां तो कभी इमारत और एटीएम बैंक हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही करीब 7 बजे दिल्ली रोड स्थित साउथ इंडियन बैंक एटीएम में आग इस कदर लगी के पूरी ब्रांच जलकर खाक हो गई है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियां व थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया है। वही ब्रांच करीब 70% जल चुकी है।

WhatsApp Image 2022 04 15 at 12.31.17 PM 1

एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड लापता था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण एटीएम में आग लग गई। आग इस कदर बढ़ गई कि साउथ इंडियन बैंक के अंदर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2022 04 15 at 12.31.18 PM

 

वही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियां व थाना पुलिस ने आग बुझाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बैंककर्मी करते हैं। लापरवाही, कहीं एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं रहता है। तो कहीं ड्यूटी खत्म होने से पहले ही चला जाता है।

WhatsApp Image 2022 04 15 at 12.31.18 PM 1

दिल्ली रोड स्थित श्री राम कॉलोनी के पास साउथ बैंक आफ इंडिया एटीएम में रात में तैनात गार्ड सुबह 6 बजे ही चला गया था। जिस कारण आग करीब आधे घंटे जलती रही जबकि दूसरा गार्ड के आने का समय 7 बजे होता है।

WhatsApp Image 2022 04 15 at 12.31.19 PM

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img