- कोर्ट के वारंट जारी करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: बिजली चोरी करना एक व्यक्ति को उस समय भारी पड़ गया,जब विद्युत विभाग द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया और कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिये और पुलिस ने उसे एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि 2014 में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए एक अभियान चलाया गया था। ग्राम वहलना में जब चेकिंग अभियान चलाया गया, तो वहलना निवासी ऋषिपाल पुत्र रणजीतके घर पर चोरी से बिजली चलती पायी गयी थी।
इस मामले में विद्युत विभाग की टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया दिया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किये थे।
वारंट की तामील करते हुए चैकी प्रभारी बहलना संजय कुमार आर्य द्वारा वारंटी अपराधी ऋषिपाल पुत्र रणजीत निवासी ग्राम बहलना को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

