Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

दोस्त के घर आये अधेड़ को गोली मारी

  • किदवाई नगर का है मामला, हमलावर मौके से फरार
  • परिजनों ने आनन-फानन में घायल को कराया अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र किदवई नगर में दोस्त के घर आये एक अधेड़ को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली चेहरे को फाड़ते हुए आर पार निकल गई। हमलावर गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से जानकारी की।

मेडिकल क्षेत्र डिग्गी निवासी हाजी वसीम 55 वर्ष गुरुवार रात लिसाड़ी गेट क्षेत्र किदवई नगर में अपने दोस्त इश्तियाक के घर गया था। वसीम मकानों के लिंटर उठाने का ठेकेदार है। करीब 12 बजे बाइक पर सवार तीन युवक आये और इश्तियाक का गेट खुलवाया। इश्तियाक और वसीम जैसे ही बाहर आये उन्होंने वसीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली वसीम के चेहरे को चीरते हुए आरपार हो गई। वसीम के गोली लगते ही आसपास में अफरातफरी मच गई।

इश्तियाक ने लोगों की मदद से वसीम को अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से जानकारी की। वसीम की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं वसीम की बहन जैनब का लिसाड़ी गेट क्षेत्र हरी पुल निवासी शावेज के साथ निकाह हुआ था। जिनके बीच विवाद चल रहा है। हमलावरों की पहचान शावेज पत्र सरफराज, सलमान व एक अज्ञात के रुप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शाहवेज व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

दो छात्र गुट शराब पीकर भिड़े, फायरिंग में एक घायल

मेडिकल थाना क्षेत्र सीसीएसयू कैम्पस के बराबर डिग्गी में दो छात्र गुट शराब पीकर आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष ने हथियारों से फायरिंग कर एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर छात्र फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। मूलरुप से बुलन्दशहर निवासी प्रवीण शर्मा और बाबू बक्सर सीसीएसयू कैम्पस के छात्र हैं। दोनों छात्र कैम्पस से सटे डिग्गी क्षेत्र में अलग अलग गु्रप में शराब पी रहे थे।

25 2

उनके साथ अन्य छात्र भी मौजूद थे। किसी बात पर प्रवीण शर्मा और बाबू बक्सर की कहासुनी हो गई। वहीं प्रवीण शर्मा पर बाबू बक्सर गुट ने हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रवीण शर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रवीण शर्मा गुट के छात्र वहां आये तो उन पर हथियारों से फायरिंग कर दी। रात में हुई फायरिंग के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए।

सूचना के बाद मेडिकल पुलिस और सीओ सिविल लाइन अरविन्द चौरासिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। प्रवीण शर्मा के माथे में गहरी चोट आई है। प्रवीण शर्मा ने बाबू बक्सर सहित कई अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी है। सीओ सिविल लाइन के अनुसार दोनों छात्र पूर्व में एक बवाल में भी नामजद हुए थे। दोनों पहले एक साथ ही रहते थे। उधर घायल प्रवीण शर्मा ने बताया कि वह मटठा लेने दुकान पर आया था तभी वहां खड़े बाबू बक्सर सहित कई ने मुझ पर हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रम, पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को...
spot_imgspot_img