Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भैंसवाल पंचायत में तैयार होगी मुजफ्फरनगर महापंचायत की रूपरेखा

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान रैली के लिए सभी खापों ने तैयारियां शुरू कर दिए हैं। बत्तीसा खाप एक सितंबर को भैंसवाल में खाप पंचायत का आयोजन कर रही है जिसके लिए जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया है।

इस पंचायत में 5 सितंबर की महापंचायत की रूपरेखा तैयार की जाएगी। खाप चौधरी बाबा सूरजमल ने सभी गांव में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया है।

बाबा सूरजमल के पुत्र शौकिन्द्र, देवराज पहलवान, सत्यवीर सिंह व बाबा देवेंद्र सिंह ने कस्बा ऊन में जनसंपर्क किया तथा एक सितंबर को भैसवाल में आयोजित पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी भाग लेंगे। इस दौरान राजेंद्र सिंह, रामफल, सुमित देओल,सुरेश, ओमवीर,नाहर सिंह, राजवीर मून्नू आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img