Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की सफलता यूपी में दोहराने की कवायद

  • कांग्रेस का पराक्रम विजय सेना निर्माण प्रशिक्षण अभियान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का परचम लहराने के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही, कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सफल होने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण प्रारंभ किया है।

25 7

शुक्रवार को नगर के करनाल रोड स्थित एमएस फार्म पर कांग्रेस पार्टी के नए पदाधिकारियों के लिए ‘प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण’ महा अभियान शुरू हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने शिरकत की तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

धीरज गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में 100 दिन के अभियान में 700 प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किए जाएंगे, जिसमें करीब दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लक्ष्य रखा गया है। धीरज ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हर स्तर से तैयारियों में जुटी हुई है।

प्रशिक्षण के उपरांत हाईकमान प्रत्याशियों के नामों की सूची को फाइनल करेंगी। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर के पदाधिकारियों की भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने जनवाणी से बातचीत में विश्वास व्यक्त किया कि यूपी में 2022 के चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस, सपा-बसपा और भाजपा के लुटेरे पंजे से जनता को आजाद कराएगी। उन्होंने चुनाव में गठबंधन से भी इंकार नहीं किया है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने वाली टीम में डॉ हफीजुरहमान, संजीव मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, आनन्द शुक्ला, योगेश शर्मा, आसकार आलम आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, प्रवीण तरार, अय्यूब जंग एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img