जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर गन्ना समिति परिसर बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। भाकियू लोकशक्ति बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी किसानों के विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाकियू लोकशक्ति ने गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति कुंतल करने सहित भुगतान कराने की मांग की।

