- लड़कियों की शादी और धर्मशाला निर्माण पर विचार विमर्श
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शनिवार सैनी समाज समिति, शामली की बैठक दीपक सैनी के मोहल्ला लाजपतराय स्थित आवास पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने सैनी समाज के हर साल होने वाले सैनी सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा की। क्योंकि लॉकडाउन के चलते दो साल से सैनी सम्मेलन नहीं हो पाया है।
इस अवसर पर सैनी समाज के अध्यक्ष बाबूराम सैनी ने बताया कि समिति ने निर्णय लिया है कि अब जोर शोर से सैनी सम्मेलन मनाया जाएगा। सम्मेलन में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनी समाज शत्रुघ्न के वंशज हैं। समाज का बड़ा इतिहास है। सैनी समाज का महाराजा भागीरथ भी हमारे वंशज हैं।
बैठक में बाबूराम सैनी, आभेराम सैनी, दीपक सैनी, रामकुमार सैनी, रामनिवास सैनी, जनेश्वर सैनी, सुरेश सैनी, पूरण सैनी, अमर सैनी, सचिन सैनी एडवोकेट, बिजेंद्र सैनी, इंदर सैनी, लाल सिंह सैनी, श्याम सैनी आदि मौजूद रहे।

