- मकान में सो रही विधवा घायल, पौत्र बाल-बाल बचा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सोमवार की देर रात्रि आए तेज तूफान और बारिश में कस्बा बनत के मौहल्ला जवाहरनगर में कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। दुर्घटना में विधवा महिला घायल हो गई। गनीमत रही कि परिवार के अन्य सदस्य कमरे से बाहर आंगन में सोए हुए थे, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने घटना की जांच पड़ताल की।
कस्बा बनत के मौहल्ला जवाहरनगर निवासी भवरकली पत्नी स्व. नोहर सिंह सोमवार की रात अपने कच्चे मकान में सोई हुई थी। रात्रि आये तेज तूफान और बारिश के चलते मकान के एक कमरे की कच्ची छत भर भराकर गिर गई। जिसमें विधवा महिला घायल हो गई, जबकि पौत्र बाल-बाल बच गया। भरभराकर छत गिरने से बराबर कमरे में सो रहे अन्य परिवार के लोग चीख, पुकार करने लगे।
परिवार के लोगों ने घायल महिला को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार कराया। विधवा महिला भवरकली का आरोप है कि वार्ड सभासद कंवरपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कच्चे मकान को पक्का बनवाये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
डूडा विभाग के कई चक्कर काट चुकी है और प्रशासनिक अधिकारियों आदेश दिखाकर मकान के बनवाये जाने की मांग की, लेकिन डूडा विभाग के अधिकारी प्रार्थना पत्र लेने तक के लिए तैयार नही है। घटना की सूचना सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने बनत पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।

