Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

सर्विलांस टीम ने 150 से ज्यादा कैमरों की फु टेज खंगाली

  • पकड़ में आया गिरोह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले गिरोह को पकड़ पाना पुलिस के लिए हर दिन मुश्किल हो रहा था। आखिर पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि बदमाश एक के बाद एक सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। आखिर पुलिस टीम को न्यू अम्बिका ज्वेलर्स के बराबर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई। 27 और 28 मार्च की रात को फु टेज में नाले के जाल के नीचे रोशनी दिखाई दी। सर्विलांस टीम ने उसी फुटेज पर काम करना शुरु किया।

एक के बाद एक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक करते हुए ई रिक्शा के सहारे लिसाड़ी गेट तक पहुंच गए। सर्विलांस टीम ने डेढ़ सौ से अधिक कैमरों को देखा और गोपनीय रुप से उस मकान तक पहुंच गए। जहां बुलन्दशहर का यामीन दो तीन महीने पहले लिसाड़ी गेट के तारापुरी में एक किराये के मकान में रहने आया था। बस पुलिस टीम ने मकान मालिक सहित अन्य पड़ोसियों से जानकारी जुटाई और मोबाइल नंबर के सहारे सुरंग बनाने वाले बदमाश यामीन, सबील व अमित तक पहुंच गई और उन्हें धर दबोचा।

एक दिन में खोदी सुरंग दूसरे दिन फर्श उखाड़ा

बुलन्दशहर के शातिर बदमाश यामीन, सबील व अमित ने प्रिया ज्वेलर्स के यहां विफल होने पर दुबारा 20 दिन बाद 24 व 25 मार्च की रात को गढ़ रोड पर फिर उसी लाइन में न्यू अम्बिका ज्वेलर्स शॉप की रेकी कर उसे चिन्हित कर लिया गया। उसके बाद तीनों ने 26 व 27 की रात को बैंक की तरफ से नाले में घुसकर अम्बिका ज्वेलर्स शॉप की ओर सुरंग खोदी। उसके बाद अगले दिन 27 व 28 की रात को ज्वेलरी शॉप का गैस जैक से फर्श काटकर उखाड़ा और अंदर दुकान में प्रवेश कर गए।

15 7

शॉप मे लगी तिजोरी को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया। लेकिन गैस पाइप खराब होने पर वे तिजोरी नहीं काट पाये। इससे पहले यामीन व सबील व अमित ने तीन मार्च को प्रिया ज्वेलर्स के यहां तक पहुंचने में बराबर में बने क्लीनिक में सुरंग बनाई। उस सुरंग को बनाने में तीनों बदमाशों को 36 घंटे का समय लगा। जिसमें उन्होंने औजार से सुरंग का रास्ता बनाया और उसके बाद फिर कलीनिक तक पहुंचे।

बड़ा सवाल: 25 अगस्त वर्ष 2022 में किसने बनाई सुरंग

पुलिस ने गढ़ रोड स्थित प्रिया ज्वेलर्स व न्य अम्बिका ज्वेलर्स के यहां तीन मार्च और 28 मार्च की घटना का खुलासा कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर पिछले वर्ष 25 अगस्त की रात को इसी गढ़ रोड पर प्रिया ज्वेलर्स के यहां सबसे पहले सुरंग बनाकर बदमाश अंदर घुसे थे। बदमाश शॉप से लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गए थे। उसके बाद बदमाशों ने दूसरी बार परतापुर क्षेत्र रिठानी में दीपक ज्वेलर्स के यहां नाले के अंदर घुसकर सुरंग बनाई थी। आखिर शुरुआत में किन बदमाशों ने सुरंग बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। सबसे बड़ा सवाल चौंकाने वाला ये है कि प्रिया ज्वेलर्स को सबसे पहले सुरंग बनाकर निशाना बनाया गया। उसके बाद रिठानी में नाले में सुरंग बनाकर दुकान को निशाना बनाया गया। रिठानी वाली घटना में भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। वहीं बदमाशों ने तीसरी बार फिर गढ़ रोड पर आकर दुबारा प्रिया ज्वेलर्स को निशाना बनााया उसके बाद अम्बिका ज्वेलर्स के यहां सुरंग बना डाली।

पूर्व में दो बार किस गिरोह ने सुरंग बनाई। यह बड़ा चौंकाने वाला सवाल है। पुलिस का कहना है कि प्रिया ज्वेलर्स के यहां पहली बार की फुटेज मिली थी उसमें एक बदमाश दुकान में घुसता दिखाई दिया था। उस बदमाश का चेहरा वर्तमान में अम्बिका ज्वेलर्स के यहां चोरी करने वाले बदमाश सबील से मिलता है। लेकिन बदमाशों ने पूर्व की दोनों घटनाओं से इनकार किया है।

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने खुलासे पर उठाया सवाल

महामंत्री विजय आनन्द ने बताया कि पुलिस का खुलासा तो सौ फीसदी सही है। लेकिन गत वर्ष की प्रिया ज्वेलर्स व दीपक ज्वेलर्स की घटनाओं में इन बदमाशों का हाथ नहीं है। संभवत: प्रतीत होता है कि यह दोनों घटनाएं किसी दूसरे गैंग ने की है। वहीं माल बरामदगी पर उन्होंने कहा कि चोरी हुआ माल पुलिस ने बरामद नहीं किया है। यह बड़ा सवाल है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img