Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसों में दो की मौत

  • जेसीबी-पिकअप की टक्कर में युवक की मौत
  • युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: गुरुवार की रात सरधना में बिनौली रोड पर जेसीबी मशीन व पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

तगायान मोहल्ला निवासी तुषार उर्फ घोलू पुत्र सुधीर गुरुवार की रात महेंद्रा पिकअप में सवार होकर अन्य लोगों के साथ मुजफ्फरनगर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। गाड़ी तुषार चला रहा था। इस दौरान वह जैसे ही बिनौली रोड पर एमके फार्म के निकट पहुंचे तो जेसीबी मशीन से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में तुषार, उसका पुत्र अन्नू व दिनेश घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां तुषार की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रात को उपचार के दौरान तुषार की मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कैंटर ने बच्ची को कुचला, विरोध में जाम

शुक्रवार को मेरठ-करनाल हाइवे पर नानू गांव में सड़क पार कर रही एक बच्ची को तेज के कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी चालक कैंटर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपी चालक कैंटर भूनी के निकट छोड़कर फरार हो गया।

17 8

गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस व सीओ ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के नानू गांव निवासी आस मोहम्मद की पुत्री नाजिश किसी काम से जा रही थी। बच्ची सड़क पार कर रही थी। तभी मेरठ की ओर से तेज गति पर आए एक कैंटर ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी चालक कैंटर लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कैंटर का पीछा शुरू कर दिया।

यह देखकर आरोपी चालक भूनी के निकट कैंटर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीण कैंटर को वापस मौके पर ले आए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सरधना, सरूरपुर व रोहटा थाने की फोर्स के साथ सीओ बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img