जनवाणी संवाददाता |
बागपत: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद बागपत में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट लोक मंच से सीसी कैमरामैन को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने उन सभी का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जो आप लोगों को यहां से प्रशिक्षण दिया गया है।

यह आपको मतदान कराए जाने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। बिना भय मुक्त हुए अपनी ड्यूटी को कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्बहन करें। डीएम ने कहा प्रत्येक वोटर, सपोर्टर व प्रत्याशी पर प्रशासन की तीसरी आंख द्वारा पैनी नजर रखी जायेगी। यदि किसी ने मतदाताओं को डराया व धमकाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

