जनवाणी संवाददाता |
छुटमलपुर: फतेहपुर पुलिस को एक बार फिर चोरो ने खुली चुनोती देते हुए दो दुकानों में हजारों की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया है। पूर्व में भी कई चोरी की घटनाएं घट चुकी है जिसमे पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। वही फतेहपुर पुलिस चोरी की घटनाओं में पीड़ितों से तहरीर में नगदी व सामान चोरी करने जैसी बातों को ना लिखने का दबाव डालती है।
सोमवार रात्रि सूर्या कम्प्लेक्स से सटे चाँद बेट्री व मुसकान चिकिन सेंटर में हजारो की नगदी व सामान चोरी कर लिया गया है। पीड़ित नसीम अहमद चिकिन सेंटर है जिसमे 22 हजार की नगदी चोरी कर ली गई वही दूसरी ओर तसकीर की बेट्री की दुकान में 45 हजार की नगदी व सामान चोरी कर लिए गए। दोनों पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दे कि पूर्व में भी थाना क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं घट चुकी है। लेकिन अभी तक चोरी की घटनाओं में पुलिस खुलासे से दूर है। वही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि किसी भी दुकान में कोई चोरी नही हुई है। पुलिस चोरी की घटना को नकारती नजर आई पूर्व में भी ऐसे ही मामले प्रकाश में आया थे जिसमें पुलिस चोरी की घटनाएं छुपाती नजर आई थी।
वही पुलिस भी अपनी मनमर्जी की तहरीर पीड़ित से लिखवाने के मामला भी प्रकाश में आए थे पीड़ित का नुकसान से हटकर सिर्फ चोरी के प्रयास की तहरीर ही लिखवाई जाती है। पूर्व में हुई चोरी में घटनास्थल पर एक सिपाही ने पीड़ित से कहा था कि रात को दुकानों में ही सोया करे फिर कोई चोरी नही होगी। अब पुलिस ही पीड़ित से ऐसी बाते करेगी तो पीड़ित पुलिस से क्या उम्मीद रखेगी।

