Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से निकला टन्ढेडां में तिलहैन्डी का जुलूस

  • एसपी देहात सहित कई थानों की फोर्स रही मौजूद

जनवाणी संवाददाता |

ककरौली: संवेदनशील माने जाने वाले गांव टन्ढेडां में पूर्व वर्षाें की भांति तिलहैन्डी का जुलूस भारी सुरक्षा के बीच निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस के दौरान अर्द्धसैनिक बल सहित कई थानों की पुलिस तैनात रही। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टन्ढेडां में तिलहैन्डी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक रूप से निकाला गया।

27 2

जुलूस में ढोल की थाप पर ग्रामीणों ने पारम्परिक लोक नृत्य किया तथा घोडों का सुन्दर नृत्य किया गया। जुलूस गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ। गुरू रविदास मन्दिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर जुलूस में शामिल व्यक्तियों का स्वागत किया।

पूर्व की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किये गये। इस दौरान दीपक एडवोकेट, धर्मेन्द्र प्रधान, उषा देवी चन्द्रसैन बालिस्टर, सलेकचन्द, नीशू कर्णवाल, मोनू कोहली, प्रवीण शर्मा, पवन प्रधान, चौधरी यशपाल सिंह, सतीश माइकल आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम खाईखेडा में निकाले गये तिलहैन्डी के जुलूस में झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

28 2

जुलूस का शुभारम्भ पूर्व मंत्री राजपाल सैनी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से रविन्द्र बेनीवाल, अमित बेनीवाल आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी भोपा राम आशीष यादव, थानाध्यक्ष ककरौली जितेन्द्र सिंह, थाना अध्यक्ष रामराज सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष फुगाना सुदेश कुमार, सचिन शर्मा सहित थाना मीरापुर, रामराज व जानसठ थाने की भारी पुलिस मौके पर उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img