Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

Kesari Chapter 2: TMC का आरोप, ‘केसरी 2’ ने किया बंगाली क्रांतिकारियों का अपमान, मेकर्स पर FIR दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बॉलीवुड फिल्म ‘केसरी 2’ को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि फिल्म में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पश्चिम बंगाल और बंगाली क्रांतिकारियों की भूमिका को गलत तरीके से दर्शाया गया है, जो राज्य और वहां के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। TMC नेताओं ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए फिल्म के सात प्रोड्यूसर्स के खिलाफ विधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

क्यो हुआ विवाद?

तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि फिल्म ‘केसरी 2’ में बंगाल के मुख्य स्वतंत्रता सेनानियों, खासतौर पर क्रांतिकारी खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष को गलत तरीके से फिल्म में दिखाया गया है। टीएमसी के अनुसार फिल्म में खुदीराम बोस को खुदीराम सिंह के तौर पर दिखाया गया है और बरिंद्र कुमार घोष को अमृतसर के बीरेंद्र कुमार के तौर पर पेश किया गया है। टीएमसी नेता कुणाल घोष और अरूप चक्रवर्ती ने पार्टी मुख्यालय में इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

कुणाल घोष ने कहा

कुणाल घोष ने कहा, ‘भारत की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले बंगाली क्रांतिकारियों के नामों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। यह सिर्फ एक गलती नहीं है। यह स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल की भूमिका को मिटाने की साजिश है। ऐसी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट कैसे मिल गया?’ वह आगे कहते हैं, ‘खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष के अलावा फिल्म में हेमचंद्र कानूनगो को भी गलत तरीके से पेश किया गया है। वह ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने युवाओं को बम बनाने की ट्रेनिंग आजादी के समय पर दी थी।’ घोष ने दावा किया कि फिल्म निर्माताओं ने कथिततौर पर उनके किरदार की जगह कृपाल सिंह नामक एक काल्पनिक किरदार को रख दिया है। टीएमसी नेताओं ने केंद्र से जल्द ही कार्रवाई की मांग की है। सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

ममता बनर्जी ने नाम लिए बिना लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म का नाम लिए बिना फिल्म निर्माताओं की आलोचना की और आरोप लगाया कि वे भाजपा के साथ मिलकर बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा, ‘आजादी की लड़ाई में बंगाली क्रांतिकारियों द्वारा निभाई गई भूमिका को कमतर आंकने की कोशिश की जा रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। भाजपा बंगाल और हमारी सांस्कृतिक विरासत को निशाना बना रही है।’
बंगाली एक्टर ऋत्विक चक्रवर्ती ने भी कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे इसे खराब रिसर्च टीम कहना चाहिए या खराब कहानी। यह बिल्कुल साफ है कि बंगाली क्रांतिकारियों की भूमिका को कमतर आंकने की कोशिश की गई।’

भाजपा ने किया दावा

हालांकि भाजपा ने दावा किया कि टीएमसी एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य कहते हैं, ‘कई बार फीचर फिल्मों में हमने देखा है कि किरदारों के नाम बदल दिए गए हैं। तो भाजपा का इससे क्या लेना-देना है? हम सभी जानते हैं कि टीएमसी ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को कितना सम्मान दिया है।’

बता दें कि करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘केसरी 2’ रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब ‘द केस दैट शुक द एंपायर’ पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे ने लीड रोल निभाए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img