जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में जर्जर तार टूटकर गिरने से ट्रैक्टर में आग लग गई। आग से ट्रैक्टर में हजारों का नुकसान हो गया।
नगर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी नाजिम ने मोहल्ले में ही अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। शनिवार को वहां से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया, जिस कारण ट्रैक्टर में आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले के लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। मोहल्लेवासियों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक ट्रैक्टर में हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था।

