Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

हॉकी विश्व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने नौ से 12वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के साथ टाई रहते हुए नौवां स्थान हासिल किया है। राउरकेला में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल दागे।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से एमवीबी समकेलो और केसियम मुस्तफा ने गोल किए। इससे पहले भारत ने जापान को क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में ही 8-0 से रौंदा था। भारत ने लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना अभियान समाप्त किया।

हॉकी विश्व कप के आखिरी दिन यानी रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम और जर्मनी के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में हारने के बाद और क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने लगातार दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की शुरुआत भारत ने आक्रामक अंदाज में की। भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम को चौथे मिनट में मिला, जब अभिषेक ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। इस गोल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बना ली। जापान के खिलाफ पिछले मैच में भी अभिषेक ने दो गोल किए थे।

पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। यह इस वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत का चौथा गोल रहा।

जापान के खिलाफ भी हरमनप्रीत ने दो गोल किए थे। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और भारत 2-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ की बात करें तो तीसरे क्वार्टर में शमशेर सिंह ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। उन्होंने 44वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी के पास पर बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचाया।

वहीं, चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर बेहतरीन गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। 48वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के मवीमबी समकेलो ने गोल दागा और स्कोर 4-1 कर दिया। 58वें मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया। 59वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका को पेनल्टी स्ट्रोक का मौका मिला। केसियम मुस्तफा ने गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। भारत के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img