Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

हनी ट्रैप में फंसाने वाले गिरोह के दो सदस्य जेल गए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फेसबुक और मोबाइल नबंर बांटकर हनी ट्रैप में फंसाने वाली कॉलगर्ल और उसके गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने युवती और उसके साथी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने साइबर सेल और नौचंदी थाने में शिकायत की थी कि एक युवती और युवक ने गैंग बनाया हुआ है, जोकि हनी ट्रैप से ब्लैकमेल करते हैं और वो कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। खास बात ये है कि ज्यादातर ये सेना के जवानों को जाल में फंसाते हैं।

आरोप है कि इस गैंग ने सेना के एक जवान के परिवार से सोने के जेवरात ठग लिए थे। इस मामले का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने क्षेत्र के कुटी चौराहे से आरोपी युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया। नौचंदी पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदात करना कबूल की हैं। इस गैंग की सरगना पहले दोस्ती करती थी, फिर सेना के जवान का अश्लील वीडियो बनाती थीं।

उसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू होती थी। पुलिस ने आज आरोपी महिला और उसके साथी को मीडिया के सामने पेश किया। दोनों आरोपियों के मोबाइल में कई फौजियों और अन्य लोगों की अश्लील वीडियो भी मिले हैं। यह गिरोह नौचंदी क्षेत्र निवासी एक युवक चलाता था, जबकि युवती लोगों को जाल में फंसाती थी। गिरोह के निशाने पर राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के फौजी थे।

हरियाणा के एक फौजी को मेरठ में युवती ने बुलाया था। युवती फौजी को होटल में ले गई, जहां पर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। फौजी को बेहोश करके उसका सारा सामान समेटकर युवती होटल से फरार हो गई थी। फौजी ने इसकी शिकायत नौचंदी थाने में की थी।

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उक्त युवती और उसका एक साथी कैद हो गए थे। तभी से इस गिरोह की तलाश में नौचंदी थाने की पुलिस लगी हुई थी। आरोपी युवती की 12 फर्जी आईडी मिली है, मोबाइल फोन्स, सिम कार्ड्स आदि मिले हैं।

अलग-अलग आईडी से युवती लोगो से बात करती थी। अब पुलिस ने युवती द्वारा हनी ट्रैप में फंसाकर पीड़ित का पता लगाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती एक साल से ज्यादा समय से यह काम कर रही थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img