- गांव सांपाल में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया
जनावण्साी संवाददाता |
शमाली: शुक्रवार को गांव शाहपुरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा को अवैध कब्जे हटवा कर पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय में किचन शेड व खेल का मैदान बनाने की मांग की।
ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। लोहड़ी के त्यौहार को मनाया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों को मूंगफली, रेवड़ी व गजक वितरित किया गया। ग्राम चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला के प्रधानाध्यापक महावीर सिंह के द्वारा किया गया।
ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा डॉक्टर सलीम अहमद, प्रधान शिवदत्त शर्मा, बृजपाल शर्मा ,ग्राम पंचायत सचिव रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।

