Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक

जनवाणी ब्यूरो |

भगवानपुर: गांव डाडा जलालपुर में महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम के बीच नोकझोंक हो गई। शोभायात्रा निकालने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच लंबी वार्ता चलती रही। डीजे धीमी आवाज के चलाने की बात पर शोभायात्रा निकालने पर सहमति बनी। गांव में शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

73 5

प्रशासन ने बीते शुक्रवार की रात डाडा जलालपुर में धारा 144 लागू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने डाडा जलालपुर गांव में जल लेकर पहुंच रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को हल्लुमजरा चौक पर रोक दिया। मामले में पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस से वार्ता के बाद ग्रामीण पैदल हल्लूमजरा चौक से डाडा जलालपुर तक जल लेकर रवाना हुए।

74 5

गांव पहुंचते ही प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा को लेकर धारा 144 लागू होने की बात कही और प्रशासन ने शोभायात्रा को गांव के समीप रोक दिया। पुलिस प्रशासन के शोभायात्रा को रोके जाने पर ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गांव के समीप सड़क पर धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों का समर्थन करने लगे।

76 4

लंबी वार्ता के बाद ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच सहमति बनी कि डीजे धीमी आवाज से चलाकर शोभायात्रा निकाली जाए। जिस पर ग्रामीणों ने साथ पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर बम भोले के जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर जेएम आशीष कुमार मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शोभायात्रा के सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img