Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान

  • 172 मतदान केंद्र के 458 बूथों पर हुआ मतदान
  • डीएम एसपी ने नजीबाबाद, नांगल सोती व मंडावली क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: खण्ड विकास नजीबाबाद में कड़ीव सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। सुबह से शरू हुए मतदान को लेकर मतदाताओं खासकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं कुछ केंद्रों पर महिलाओं में भारी उत्साह दिखा परन्तु कई मतदान केंद्रों पर मतदान धीमी गति से चला।
डीएम एसपी ने नजीबाबाद मंडावली व नागलसोती में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नजीबाबाद ब्लाक के 172 मतदान केन्द्रो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने नजीबाबाद पहुंचकर मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होने कासमिया इंटर कालेज में मतदान केन्द्र पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने चुनाव को षांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कहा कि मतदान के दौरान अगर कोई भी गड़बड़ी करता या षान्ति व्यवस्था बाधित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने जहां मतदान करने को लेकर उत्सुकता रही वहीं वृद्वो ने भी मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि तेज धूप के चलते कई मतदान केन्द्रों पर पंडाल लगाने के निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद मतदाता ने कड़ी धूप में लाइन में लगकर वोट डाले।

वहीं कुछ स्थानों पर बोटेट लिस्ट में नाम गायब होने तथा कई आधार न होने के कारण कई मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करने से वंचित रहे। चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही तथा सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी गई।

सेक्टर मजिस्ट्रेट पल-पल मतदान केन्द्रों का जायजा लेते नजर आएं। कोरोना काल को देखते हुए मतदाताओं ने कई बूथों पर डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए मतदान कराया गया। जबकि कहीं कहीं पुलिस की सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पंचायत चुनाव में हर्सवाड़ा में सुबह 9 बजे तक13,30 प्रतिशत,11 बजे तक 26.09प्रतिशत दोपहर 2 बजे तक 46.22 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि प्राइमरी स्कूल लुकादड़ी में बूथ बूथ संख्या 126 पर 676 में 186, बूथ संख्या 127 पर 807 में 260, बूथ संख्या 124 पर 735 में 260, बूथ संख्या 120 में 497 से 240, बूथ संख्या 128 पर 747 में 161 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

लुकादड़ी में कुछ बूथों पर मतदान की स्थिति काफी धीमी रही इसके अलावा ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर चंदनपुरा बढ़िया आदि क्षेत्र नयागांव आदि क्षेत्रों में बूथ संख्या 101 आपेश्वर 523 में 225 बूथ संख्या 134 में 744 में 300 बूथ संख्या 134 पर 12 साल में 764 बूथ संख्या 132 पर 584 में 150 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किय।

06 27

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंडावली मतदान स्थल का दौरा किया।सभी से कोरोना की गाईडलाइन का पालन करने और शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की।जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के मतदान स्थल का दौरा किया।

दोनों अधिकारियों ने मंडावली भी पहुंचकर मतदान स्थल पर मतदाताओ से कोविड 19 का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की। सभी मतदाताओं ने सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर मतदान किया।मतदान स्थल पर सभी की थर्मल स्कैनिंग भी की गई।

मतदान के दौरान सभी में भारी उत्साह नजर आया।सुबह से ही लंबी लंबी लाइन लग गई थी। रमज़ान का महीना होने के बाद भी मुस्लिम मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। सुबह से ही काफी भीड़ रही। इसी के साथ साथ मंडावली थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने क्षेत्र में लगातार गश्त कर नजर रखी।

भागूवाला: ग्रामसभा श्यामीवाला में दोपहर 12 बजे तक पांच नंबर बूथ पर 41 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल वोट 2902 हैं जिसमे मतदान 41 प्रतिशत मतदान हुआ। भागूवाला में 40 परसेंट मतदान 1:00 बजे तक हुआ। वोटरों में उत्साह की कमी दिखी।

भागूवाला में मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई। ग्राम पंचायत कामगार राजगढ़ में 40 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत रामपुर चाठा उर्फ पीतम में 45 प्रतिशत ग्रामीणों ने दोपहर 1 बजे तक मतदान हो पाया था।

ग्राम सभा सबलगढ़, रामदास वाली में 45 प्रतिशत मतदान हो चुका था। कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व दो की दूरी का पालन होता कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। ग्राम सभा काशीरामपुर में 56 प्रतिशत मतदान हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img