Sunday, August 2, 2026
- Advertisement -

Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन में लहरों ने डाला व्यवधान, करंट व डूबने से कई हादसे, NDRF-SDRF अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का समापन कई भावनात्मक क्षणों और अफसोसजनक हादसों के बीच हुआ। मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा का विसर्जन समुद्र में उठी ऊंची लहरों के चलते काफी देर से हो पाया, वहीं राज्यभर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान डूबने और करंट लगने जैसी घटनाओं में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 13 से अधिक लापता हैं। इस दौरान NDRF और SDRF की टीमें सतर्क मोड पर रहीं और कई रेस्क्यू ऑपरेशन भी किए गए।

लालबाग के राजा का विसर्जन ऊंची लहरों के कारण हुआ देर से

मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर रविवार सुबह 9 बजे लालबाग के राजा के विसर्जन की तैयारी थी। लेकिन जैसे ही प्रतिमा पहुंची, समुद्र में तेज बहाव और ऊंची लहरें उठने लगीं। इससे प्रतिमा को ले जा रहा प्लेटफॉर्म पानी में अस्थिर हो गया और मूर्ति को राफ्ट पर चढ़ाना मुश्किल हो गया।

करीब तीन घंटे तक मूर्ति पानी में ही स्थिर रही, जिसे संभालने के लिए 20 स्वयंसेवकों और मछुआरों को उतारा गया। हाई टाइड सुबह 11:40 बजे 4.42 मीटर तक पहुंच गया था। नई सुरक्षा तकनीक से लैस राफ्ट का इस्तेमाल किया गया, जिससे मूर्ति का सफल विसर्जन दोपहर के बाद ही संभव हो पाया।

विसर्जन जुलूस में करंट से एक की मौत, पांच घायल

मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा खैरानी रोड पर उस समय हुआ जब विसर्जन जुलूस के दौरान गणेश प्रतिमा करंट युक्त तार से टकरा गई। मृतक की पहचान बीनू सुकुमारन कुमारन के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज पैरामाउंट अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

पालघर में तीन युवक पानी में बहे, रो-रो नाव से बचाए गए

पालघर जिले के विरार (नारंगी जेट्टी) पर विसर्जन के दौरान तीन युवक तेज बहाव में बह गए, लेकिन समय रहते रो-रो नाव की मदद से उन्हें बचा लिया गया। घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है। युवक को बचाने के प्रयास में दो दोस्त भी पानी में कूद पड़े थे। पोर्ट इंस्पेक्टर नवनीत निजाई और नाव कर्मचारी आदेश नाईक की त्वरित कार्रवाई से बड़ी त्रासदी टल गई।

राज्यभर में विसर्जन के दौरान डूबे चार लोग, 13 लापता

पुणे जिले में गणेश विसर्जन के दौरान 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि 13 अन्य अब भी लापता हैं। चाकन इलाके की भामा नदी और अन्य जलाशयों में यह घटनाएं घटीं। दो शव बरामद कर लिए गए हैं, दो की तलाश जारी है।

नांदेड़: गडेगांव में नदी में तीन लोग बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया।

नासिक: चार लोग बह गए, एक का शव सिन्नार में मिला।

जलगांव: तीन लोग अलग-अलग घटनाओं में बह गए।

ठाणे: तीन युवक विसर्जन के दौरान नदी में बह गए, एक शव मिला।

अमरावती: विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति डूबा, खोज जारी।

बारिश और उफनती नदियों ने बढ़ाया खतरा

लगातार हो रही बारिश से राज्य की कई नदियां और जलाशय उफान पर हैं। प्रशासन ने NDRF और SDRF की टीमें तैनात कर दी हैं। कई जिलों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

आपदा प्रबंधन प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा “सतर्कता और समन्वय के चलते कई बड़े हादसे टल गए हैं। लोगों से अपील है कि विसर्जन स्थलों पर सावधानी बरतें और प्रशासन का सहयोग करें।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी बोले- स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की पहचान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

Kangana Ranaut: ऋतिक रोशन के बयान पर कंगना का पलटवार, बोलीं- बेवजह की बातें करना बंद करें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली का मौसम सुहाना, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...
spot_imgspot_img