Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

कहां बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, नहीं फाइनल ?

  • इंद्रा चौक पर भी बने मल्टीलेवल पार्किंग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी पार्किंग को लेकर की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मल्टीलेवल पार्किंग शहर की बड़ी आवश्यकता है, लेकिन लेकर शहर के सभी व्यापार संघ मांग करते आ रहे हैं। शहर सराफा ने जहां नगर निगम परिसर में पार्किंग बनाये जाने की मांग रखी थी तो वहीं अब इंद्रा चौक व्यापार संघ ने इंद्रा चौक पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाये जाने की मांग रखी है।

इससे पूर्व शास्त्रीनगर स्थित नई सड़क पर नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर भी पार्किंग बनाये जाने की मांग उठती जा रही है। यहां जमीन का निरीक्षण भी किया जा चुका है। शहर की जाम की समस्या को दूर करना है तो नगर निगम को मल्टीलेवल पार्किंग बनानी ही पड़ेगी। व्यापारियों की यह मांग दशकों से चली आ रही है। शहर में शहर सराफा बाजार ने मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी मांगों को भी अनसुना किया जाता रहा।

बता दें कि नगर निगम के पास ही टाउन हॉल में भी हाल ही में पार्किंग बनाये जाने पर सहमति हुई थी, लेकिन बाद में विवाद होने और कोर्ट नोटिस के कारण यहां पार्किंग को लेकर कोई कार्य आगे नहीं हो पाया। इसके बाद व्यापारियों की ओर से नगर निगम परिसर में ही पार्किंग बनाये जाने की मांग की जाती रही।

अब इस मांग पर अपर नगरायुक्त ममता मालवीय ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ यहां निरीक्षण भी किया। इसके अलावा शास्त्रीनगर में भी मल्टीलेवल पार्किंग के लिये जमीन चिह्नित की जाती रही है, लेकिन यहां भी कुछ नहीं हो पाया। यहां फाइलों में ही कार्य होता नजर आ रहा है। अब हाल ही की बात करें तो नगर निगम परिसर के बाद इंद्रा चौक व्यापार संघ ने भी इंद्रा चौक पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाये जाने की मांग की है।

बातचीत तक सीमित रही मल्टीलेवल पार्किंग

इंद्रा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने बताया कि उनकी ओर से इसम मांग को लेकर नगरायुक्त, मंडलायुक्त, डीएम को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उनके वकील की ओर से पार्किंग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई, जिसके बाद शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची तो अधिकारियों ने कहा कि पैसे आने पर यहां पार्किंग का निर्माण कराया जायेगा।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब नगर निगम के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को पैसा हीं नहीं है तो इतनी उठापठक क्यों की जा रही है। अब यह मल्टीलेवल पार्किंग का मुद्दा केवल बातचीत तक रह गया है। कोई भी अधिकारी इस पर सही प्रकार से कार्य करने को तैयार नहीं है।

क्यों है मल्टीलेवल पार्किंग की जरूरत?

बता दें कि मल्टीलेवल पार्किंग को बनाने का जिम्मा नगर निगम का है। शहर में नगर निगम के पास ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बाजार शहर सराफा बाजार है। यहां मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं, लेकिन सराफा बाजार में गलियां इतनी छोटी हैं कि यहां आप अपने वाहन नहीं ले जा सकते जिस कारण लोग अपने वाहन बाहर सड़कों पर ऐसे ही खड़ा कर देते हैं।

जिस कारण जाम व चोरी की आशंका रहती है और जाम के कारण लोग परेशान होते हैं। सराफा के साथ-साथ यहां घंटाघर का मीना बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार, गुदड़ी बाजार इसके अलावा और भी कई अन्य बाजार हैं। जहां लोग खरीदारी करने आते हैं। इसलिये मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल समेत अन्य व्यापारियों ने भी यहां पास में ही नगर निगम परिसर के पास एक मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग उठाई थी।

अब शहर के अन्य बाजारों जैसे हापुड़ अड्डा, भगत सिंह मार्किट, सूरजकुंड आदि जगहों पर भी जाना तो तो आपको पास में ही कहीं मल्टीलेवल पार्किंग चाहिए। इसलिये अब इंद्रा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद, महामंत्री उमेन्द्र गुप्ता व इनके एडवोकेट महेश त्यागी ओर से भी यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाये जाने मांग उठाई है। अब यह मांग तेजी से उठने लगी है। व्यापारियों ने कहा कि मेरठ में केवल एक ही स्थान पर नहीं बल्कि तीन स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बननी चाहिए जिससे शहर की समस्या दूर हो सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img