- अश्वनी पंवार ने लाइसेंस बहाल किए जाने की मांग की
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भाजपा नेता और उसके साथियों पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं हमले में पीड़ितों को गवाही नहीं का दबाव बनाया जा रहा है जिसको लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई है।
कांधला के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सचिन पुत्र देवेंद्र, सौरभ पंवार पुत्र देवेंद्र निवासी जाट कालोनी कांधला और अश्वनी पंवार पुत्र स्व. राजवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई है। सौरभ और सचिन का कहना है कि कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी पंवार पर छह अप्रैल को एसओजी टीम ने कांधला कस्बे में आत्मराम पेट्रोल पंप के सामने हमला किया था।
एसओजी ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला किया था जिसमें एक साथी सचिन गोली लगने से घायल हुआ था। यह पूरी घटना हमारे सामने हुई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं हम लोगों पर गवाही नहीं देने का पूरा दबाव बनाया जा रहा है।
साथ ही हम लोगों की जान माल का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे माहौल में पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया कराई जानी न्यायहित में है।वहीं अश्वनी पंवार ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में उनका लाइसेंस बहाल किए जाने की गुहार लगाई है।

