- प्रशासन की अनदेखी के कारण डग्गामार वाहन, टेंपो में अत्यधिक सवारी भर दौड़ रहे हाईवे पर लोगों की जिंदगी से कर रहे खिलवाड़
जनवाणी संवाददाता |
रामपुर मनिहारान: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर उस समय चरितार्थ हुई जब दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर तेलीपुरा के पास इंडिया टुडे पब्लिक स्कूल के सामने तेज गति से दौड़ रहे टेंपो से गिरी घायल महिला किसी अन्य वाहन के नीचे कुचलने से बच गई।
जानकारी के अनुसार लगभग 2:30 बजे दोपहर में एक टैम्पो सहारनपुर से रामपुर मनिहारान सवारी भरकर आ रहा था इसी बीच टैंपू से महिला गिरी उसके पीछे आ रही स्कार्पियो चालक ने महिला को बचाने के लिए जबरदस्त ब्रेक लगाए उसके पीछे स्विफ्ट डिजायर चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी स्कॉर्पियो में जा घुसी जिसमें स्विफ्ट डिजायर चालक विकास चौधरी को भी चोटे आई। वही महिला प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा कर अपने गंतव्य पर रवाना हुई । कार चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

