Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को सड़क पर लेटी महिलाएं, लगाया जाम

  • मृतक के दोस्त को किया था पुलिस गिरफ्तार, बिना कार्रवाई के थाने से छोड़ा
  • टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना रजवाहे में मिला था युवक का शव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना टीपीनगर के मलियाना रजवाहे में मिले युवक के शव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पकड़े गए युवक को थाना पुलिस के बिना किसी कार्रवाई के छोड़ने पर शनिवार को मृतक के परिजनों ने थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। यही नहीं हत्यारोपी के न पकड़ने जाने तक महिलाएं सड़क पर लौट गई।

टीपीनगर थाने के सामने घंटों तक चले हंगामे के बाद इंस्पेक्टर ने किसी तरह पीड़ित परिवार को समझाया और जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और रोड सुचारू हो सका।

बता दें कि चार दिन पहले थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शांतिनगर निवासी मिथुन पुत्र र्स्वीय राजेंद्र का अर्द्धनग्न शव टीपीनगर के मलियाना रजवाहे में मिला था। हालांकि शव की शनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। लेकिन उसी दिन शाम को मृतक के परिजन थाने पहुंचे थे और शव की शनाख्त मिथुन के रूप में की थी।

इसके अगले दिन पीड़ित परिजनों ने मिथुन के दोस्त कपिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए टीपीनगर थाने में तहरीर दी थी और हंगामा करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने मामला बढ़ते देख कपिल को हिरासत में ले लिया था। तब जाकर मामला शांत हुआ था। लेकिन शुक्रवार शाम को टीपीनगर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के ही कपिल को थाने से छोड़ दिया।

जिसके बाद शनिवार को मृतक की मां दर्जनों महिलाओं के साथ टीपीनगर थाने पहुंची और हंगामा करते हुए थाने में ही धरने पर बैठ गई। लेकिन जब घंटों तक पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो महिलाओं ने थाने के सामने जाम लगाते हुए सड़क पर लेट गई और कपिल की गिरफ्तारी की मांग करने लगी।

थाने के सामने महिलाओं के जाम लगाने की सूचना पर इंस्पेक्टर रघुराज मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़ित परिवार को समझाते हुए जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। जबकि मृतक के परिजनों का आरोप था कि मिथुन की हत्या कपिल ने ही की है, इसलिए उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं को मामले की जांच कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img