- विट्ठल नामदेव जी महाराज को याद किया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: श्री नामदेव कमेटी के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री विट्ठल नामदेव जी महाराज के 44 वें वार्षिक अधिवेशन के उपलक्ष में श्री नामदेव मन्दिर के प्रांगण में हवन पूजन किया गया इसके साथ ही कोरोना बीमारी के खात्मे के लिए प्रार्थना की गयीं।
मंगलवार को श्री मंदिर परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने हेतु तथा संपूर्ण जगत के कल्याण हेतु पंडित शिव कुमार कंडवाल ने हवन-पूजन सम्पन कराया। कोरोना महामारी को देखते हुऐ अन्य सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया।
इस मौके पर सुभाष कुमार एवं अंजना रुहेला, वेदप्रकाश, बालेश द्वारा संयुक्त रूप से हवन कराया गया। हवन में राहुल टाँक, नीरज टाँक,शिवानी टाँक,कपिल टाँक, शुभम टाँक , प्रशांत टाँक,सोनू आदित्य , माधव, दिव्यांश, सुरेंद्र बेदी, तरुण शंकर आदि लोगों ने संपूर्ण जगत कल्याण के लिए हवन आहुति दी।

