Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

जानिए, युवक को चप्पलों से क्यों पिटवाया ?

  • युवती अपने दोस्त के साथ पी रही थी कोल्ड ड्रिंक
  • साकेत में युवक को बनाया मुर्गा, युवती ने दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यह सरासर गुंडागर्दी है और मूल अधिकारों का खुलकर हनन है। क्या युवक और युवती का मार्केट में एक साथ कोल्ड ड्रिंक पीना गुनाह है। अगर नहीं है तो हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने साकेत के गोल मार्केट में दूसरे धर्म के एक युवक को न केवल मुर्गा बनाया बल्कि उसकी महिला दोस्त से चप्पलों से जमकर पिटवाया। पुलिस ने पहले हिंदू जागरण मंच के दबाव में आकर युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। देर शाम युवती ने सिविल लाइन थाने में आकर नामजद तहरीर दी है।

10 7

साकेत स्थित गोल मार्केट में दोपहर के वक्त अब्दुल्लापुर निवासी युवती अपने दूसरे धर्म के दोस्त सलमान के साथ आई थी। दोनों लोग कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे तभी हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पहुंच गए। मंच के कार्यकर्ताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि दूसरे धर्म का युवक हिंदू युवती को छेड़ रहा है। इसको लेकर बवाल होने लगा। पदाधिकारियों ने युवती से कहा कि सलमान को चप्पलों से पीटो।

युवती ने पहले मना किया, लेकिन दबाव में आकर सलमान को चप्पलों से पीटना शुरु कर दिया। हिंदू जागरण मंच के नेता बार बार युवती को उकसा रहे थे कि जोर से चप्पल मारो। बाद में युवक को मुर्गा बना दिया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और सलमान को पकड़ कर ले गई और शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दकी ने बताया कि देर शाम युवती थाने आई और हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर गई है। तहरीर में कहा गया है कि सचिन और उसके साथियों ने उसके दोस्त सलमान को पिटवाया और मुर्गा बनाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img