जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: अपर जिलाधिकारी (विरा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, एनजीओ व संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधानसभा निर्वाचक नामावलीयों के कार्यों के संबंध में बैठक कर उनसे अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आफलाइन के अतिरिक्त आनलाइन फार्म भरने हेतु एनवीएसपी पोर्टल, वीएचए व किये जाने की सुविधा भी आयोग द्वारा प्रदान की गयी है।

