Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

जिपं सदस्य के 53 और प्रधान के 57 चुनाव चिह्न आरक्षित

  • क्षेत्र पंचायत सदस्य के 54 और पंचायत सदस्य के 18 चिह्न
  • रविवार को अपराह्न तीन बजे आवंटित किए जाएंगे प्रतीक चिह्न

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे चरण में आगामी 26 अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव के लिए जनपद में नामांकन पत्र दाखिल पूरी होने के बाद शुक्रवार को पहले दिन पर्चों की जांच का कार्य हुआ। शनिवार को जांच के आखिरी दिन रविवार की अपराह्न तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत सदस्य के लिए 53, ग्राम प्रधान पद के लिए 57, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 54 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 प्रतीक चिह्न आरक्षित किए हैं। प्रत्याशी की संख्या के आधार पर ये प्रतीक चिह्न 18 अप्रैल को आवंटित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सदस्य जिला पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा जबकि प्रत्याशियों के लिए 53 प्रतीक चिह्न आरक्षित किए हैं। इसी तरह ग्राम प्रधान पद का बैलेट पेपर हरे रंग का होगा और प्रधान पद के प्रत्याशियों के लिए 57 प्रतीक चिह्न आरक्षित किए गए हैं।

इसी तरह सदस्य क्षेत्र पंचायत का बैलेट पेपर नीले रंग का है जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 54 प्रतीक चिह्न आरक्षित किए गए है। दूसरी ओर, सदस्य ग्राम पंचायत के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयार किया है। साथ ही, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 प्रतीक चिह्न आरक्षित किए गए हैं।

जिपं सदस्य के लिए आरक्षित चुनाव चिह्न

आरक्षित 53 प्रतीक चिह्नों में आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम ओर दवात, कुल्हाडी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर, गमला, गिटार, घुडसवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल आदि प्रमुख हैं।

प्रधान पद के लिए आरक्षित चुनाव चिह्न

आरक्षित 57 प्रतीक चिह्नों में, अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊ, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूडियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया आदि शामिल हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए आरक्षित चुनाव चिह्न

आरक्षित 54 प्रतीक चिह्नों में अनार, आदमी और अलाव, अंगूठी, आटा चक्की, र्इंट, कढ़ाई, कांच का गिलास, कुंआ, खजूर का पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद और हाकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोसला, जीप, टार्च, टेबिल फेन, टैंक, टोपी, तलवार, आग बुझाने की गाड़ी, नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्राक, भगौना, रेल का इंजन आदि प्रमुख हैं।

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आरक्षित चुनाव चिह्न

आरक्षित 18 प्रतीक चिह्नों में आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा और डमरू प्रमुख हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img