Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

आईवी बोतलों के दाम बढ़े, प्लास्टिक उत्पाद महंगे

  • विदेश से प्लास्टिक दाना न आने से महंगी हो रही बोतलें
  • क्रूड आॅयल महंगा होने से प्लास्टिक दाना के दाम 30 से 40 तक बढ़े

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल के महंगा होने की वजह से विभिन्न प्रकार का प्लास्टिक का दाना भी महंगा हो गया है। नतीजा-इस दाने से बनने वाले विभिन्न प्रकार के ग्लकोज की बोतलें, पाइप, पानी की टंकी, बोतल के रेट भी बढ़ गए हैं। हालात यह हो गए हैं कि जिस तरह से रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उससे प्लास्टिक उत्पाद के भाव आसमान छूने लगेंगे। दरअसल, स्विटजरलैंड से प्लस्टिक दाना न आने और रिलायंस का दाना 40 फीसदी महंगा होने के कारण भी दाम बढ़ रहे हैं।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद 13 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर हर सेक्टर पर पड़ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा प्लास्टिक उद्योग प्रभावित हो रहा है। इनमें भी हेल्थ सेक्टर में सीधा असर दिखने लगा है। अस्पतालों और नर्सिंगहोमों में मरीज को विभिन्न इंजेक्शन डेक्ट्राज के जरिये लगाये जाते है।

11 5

पांच और 10 प्रतिशत वाली ग्लूकोज की बोतलें जहां 10 से बाहर प्रतिशत महंगी हो गई है। वहीं इनकी कमी भी दिखने लगी है। बताया जा रहा है कि जिस प्लास्टिक दाने से इन बोतलों का निर्माण किया जाता है वो दाना स्विटजरलैंड से आता है। रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण इस देश से दाना आ नहीं पा रहा है। चीन से आने वाले प्लास्टिक दाने में काफी वक्त लगने की संभावना है। जहां तक रिलायंस के दाने की बात है वो 40 फीसदी महंगा पड़ रहा है।

प्लास्टिक दाना न आने से आईवी की बोतलों की शार्टेज दिखने लगी है और सरकार ने भी इन बोतलों के दाम 11 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। खैरनगर दवा बाजार में आईबी की बोतलों की शार्टेज दिखने लगी है। इन बोतलों से एंटीबायोटिक्स दवाएं सेलाइन के साथ चढ़ाई जाती है। ड्रगिस्ट एंड कैमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि आईवी की बोतलों के अलावा डायजिन की बोतलों पर भी असर दिखने लगेगा।

सप्लायरों का कहना है कि स्विटजरलैंड से प्लास्टिक दाना न आने से परेशानी बढ़ रही है। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से भाड़े में वृद्धि से भी इन बोतलों के महंगा होना तय है। ओम हार्डवेयर के संदेश अग्रवाल का कहना है कि डीजल के दाम लगातार बढ़ने से पीवीसी की 20 फीट की पाइप लाइन जो 1200 रुपये में मिलती थी, अब 1300 की हो गई है। इसके अलावा पानी की टंकियों में 500 से 700 रुपये बढ़ गए हैं। प्लास्टिक के पाइपों में पांच रुपये मीटर की वृद्धि 15 दिन में हो गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img