Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2020: आज जारी होगी भाजपा-जदयू की सूची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि आज भाजपा और जदयू अपनी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

हालांकि अभी तक इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए में शामिल होगी या नहीं। पार्टी के मुख्य और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत खराब होने की वजह से चिराग पासवान को संसदीय दल की बैठक को टालना पड़ा था।

चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा था कि इस संसदीय दल की बैठक में इस बात पर फैसला हो जाएगा क्या लोजपा, एनडीए में शामिल होगी या नहीं। बैठक को रद्द करने से लोजपा की योजना में अनिश्चितता आ सकती है।

चिराग पासवान में ट्वीट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर, लोजपा ने सलाह और बिहार के चार लाख लोगों का इनपुट लेकर एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया।

चिराग पासवान का कहना है कि इस विजन का लक्ष्य बिहार के स्तर को ऊंचा उठाना है। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों का पुल बना दिया और कहा कि लोजपा के सभी कार्यकर्ता और नेता प्रधानमंत्री को और ताकत देंगे। भाजपा और जदयू अपनी लिस्ट रविवार को जारी कर देंगे।

बता दें कि जदयू 50:50 अनुपात पर राजी हुई है, लेकिन जदयू ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। भाजपा, जदयू की नई मांग से सहमत होती नजर नहीं आ रही है, क्योंकि इससे भाजपा की सीट शेयर कर हो सकता है। हालांकि बिहार भाजपा के प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस पटना वापस लौट आए हैं, उनके साथ पार्टी के सचिव भूपेंद्र यादव भी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img