Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

छात्रा को छेड़ने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: कालेज पढ़ने के लिए जा रही छात्रा को छेड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर काफी देर तक हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त आरोपी आए दिन स्कूल में पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करता रहता है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पड़ रहा है। लोगों ने पुलिस से आरोपी को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर सोमवार को धामपुर कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है उनके गांव के बाहर बस स्टैंड पर एक युवक ने परचून की दुकान खोल रखी है, जो आए दिन विद्यालय पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करता है।

14 5

आज उनके गांव की एक छात्रा पढ़ने के लिए कॉलेज जा रही थी। जैसे ही छात्रा बस स्टैंड पर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करने शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। छात्रा ने जैसे ही घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया।

ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। काफी देर तक कोतवाली के बाहर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को बमुश्किल समझा कर पुलिस ने शांत किया। उधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ छेड़खानी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...
spot_imgspot_img