जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रालोद नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता आग बबूला हो गए हैं। सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सीएम का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से हाथापाई हो गई।
रालोद और पुलिस के बीच देखते ही देखते टकराव हो गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार पुलिस की लाठी और गोली का सहारा लेकर विपक्ष की आवाज दबा रही है तथा पुलिस पर जयंत चौधरी पर कातिलाना हमला करने का आरोप भी लगाया।

रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस पीड़ित पक्ष के लिए नहीं, बाल्कि अपराधियों का पक्ष ले रही है। कमिश्नरी पार्क के बाद रालोद कार्यकर्ता मोदीपुरम टोल पर चक्का जाम करेंगे।

इस घोषणा से पुलिस में हड़कंप मच गया। धरने के दौरान कमिश्नरी चौराहे पर रालोद के तमाम नेता मौजूद थे और बस और अन्य वाहनों में सवार होकर कार्यकर्ता पूरी प्लानिंग से आए थे।

