Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

राजस्थान: पहले रीट का पेपर अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ लीक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान में रीट पेपर लीक का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक और पेपर लीक हो गया। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई का दूसरी पारी का पेपर भी लीक हो गया। परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इस मामले में एसओजी ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि जयपुर के झोटवाड़ा स्थित परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक किया गया है। झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में 14 मई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद 14 मई को द्वितीय पारी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा की नवीन तिथि के संबंध में अलग से बताया जाएगा।

2.75 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक की ओर से पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है। समय से पहले पेपर को खोले जाने के कारण पेपर को आउट माना गया है। 14 मई को द्वितीय पारी में करीब 2.75 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब 14 मई को द्वितीय पारी की परीक्षा निरस्त करके परीक्षा वापस करवाई जाएगी।

झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद एसओजी एक्शन में आई। जिसके बाद एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। एसओजी ने मामला सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ के मुताबिक मामले में नौ लोगों को चिन्हित किया गया है। एसओजी लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस तरह से पेपर बाहर आया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img