Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसान हुए परेशान

  • सिंचाई के लिए किसानों को खुद करनी पड़ी राजवाहे की सफाई
  • भयंकर गर्मी में सिंचाई के लिए नही मिल रहा पूरा पानी

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: जून की भयंकर गर्मी के मौसम में जब फसलों को सिंचाई की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, उस समय किसानों को सिंचाई विभाग की भारी लापरवाही के चलते अपनी फसलों की सिंचाई करने के लिए खुद ही सफाई करने के लिए राजवाहे में उतरना पड़ रहा है, क्योंकि राजवाहो में घास फूस व झाड़ियों का अम्बार लगा हुआ हैं, जिसके कारण पानी आगे नही बढ़ पाता है और सिंचाई करने में किसानों को परेशानी आ रही है परंतु सिंचाई विभाग मामले में मूकदर्शक बना हुआ है।

एक तरफ जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है, आम जनमानस भीषण गर्मी के चलते बेहाल है। वही किसानों की फसलें भी गर्मी की चपेट में आकर झुलस रही है। बरसात ना होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए या तो जमीन से पानी निकालना पड़ रहा है या फिर रजवाहे का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन सिंचाई विभाग की उदासीनता के कारण भोपा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा भोपा से होकर निकलने वाली गंग नहर से किसानों के लिए सिंचाई विभाग द्वारा राजवाहे निकाले गए हैं। जिससे क्षेत्र के किसान अपनी फसल की सिंचाई करते हैं। लेकिन जून की भयंकर गर्मी में सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते राजवाहे में घास फूस व बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई है, जिससे किसानों के खेत तक पानी पहुंचने में दिक्कत आ रही है।

गंग नहर से निकलने वाले राजवाहे से होकर पानी खेतों तक पहुंचता है। राजवाहे में घास फूस व झाड़ियां उग आई है, जिससे पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। अपनी फसलों को सूखते देखकर शुक्रवार को किसानों ने खुद ही भोपा से गुजर रहे राजवाहे की सफाई करने की ठानी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बनकर कड़ी धूप में सफाई करते किसानों को देखते रहे मामले में अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

12 6

खेतों तक पानी न पहुंचने पर किसानों में रोष

क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग से राजवाहे की साफ सफाई की गुहार लगाई थी लेकिन सिंचाई विभाग के कानो पर जू रेंगती नजर नही आ रही है क्षेत्र के किसानों ने खुद ही साफ सफाई का जिम्मा उठाते हुए शुक्रवार सुबह से ही रजवाहे व खेतो में जा रही नालियों को साफ करना शुरू कर दिया जिससे वह अपनी फसलों को गर्मी से बचा सके मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में रोष का माहौल है।

वर्जन

सिंचाई विभाग के जेई विरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को वर्ष में एक बार राजवाहे की सफाई का बजट दिया जाता है अक्टूबर माह में राजवाहे की सफाई कराई गई थी भविष्य में जब भी बजट पास होगा राजवाहे की सफाई करा दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img