- कस्बे में रूकने का नाम नहीं ले रही चोरी की वारदात
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: कस्बे में बढ़ती चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर शनिधाम के सामने वरूण नाम के व्यापारी की ऋषिपाल ट्रेडिंग कंपनी है। वरुण ने बताया कि उसने खाद बीज एवं पेस्टीसाइड का गोदाम बना रखा है।
शनिवार की रात चोरों ने शटर को तोड़ दुकान को खंगाल डाला। हालांकि उन्हें अभी चोरी किए गए सामान का कोई अंदाजा नहीं है कि सामान चोरी हुआ है। वरुण ने चोरी की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करते हुए व्यापारी को आश्वासन दिया है।
वहीं कस्बे के ही मोहल्ला सैय्यादान में अज्ञात चोरों ने करीब 12 दिन पहले 07 जून की रात्रि तीन घरों में चोरी करते हुए घरों से लाखों के गहने एवं कीमती सामान को चोरी कर लिया था। 12 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस चोरी के मामले का कोई खुलासा नहीं कर पाई। अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

