जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कसेरवा नहर पुलिया से चोरी की बाइक पर आ रहे दो युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर पांच स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवकों से दो छुरी भी मिली। थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात अतुल श्री वास्तव, सीओ बुढाना विनय गौत्तम, थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कसेरवा की ओर से चोरी की बाइक पर दो युवक आ रहे है।
थाना प्रभारी राधेश्याम यादव व एसआई गिरिराज किशोर ने पुलिस टीम के साथ कसेरवा नहर पर चेकिंग शुरू कर दी। कसेरवा की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। भागते भागते उनकी मोटरसाइकिल फिसल जाने से दोनों को दबोच लिया तथा तलाशी ली तो उनके पास से दो छुरी बरामद हुई ।
दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर कल्लू की टयूबवेल से पांच चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की। पकड़े गए शातिर चोर गांव शाहजुद्दी निवासी सिकन्दर पुत्र वेदु कश्यप, रोबिन पुत्र पप्पू थाना शाहपुर है। पकड़े गए चोरो को जेल भेज दिया।

